बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
महाराष्ट्र के सबसे बड़े पर्व गणेश उत्सव की धूमधाम से राज्य में शुरूआत हुई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आधिकारिक निवास पर गणपति का स्वागत किया और आरती में भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस ने भी गणेश आरती में भाग लिया। पूरे मुंबई में 2,729 गणेश पंडाल को बीएमसी ने स्वीकृति प्रदान की है। तो वहीं राज्य में भी गणेश चतुर्थी की पहली आरती के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 10 गणेश उत्सव दिनों तक चलेगा। इससे पहले राजधानी मुंबई और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में गणेश मंडल भगवान श्री गणेश की विशाल मूर्तियों को ढोल-ताशा की थाप के साथ शोभायात्रा निकालकर अपने पूजा पंडालों में ले गए।जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में गणपति का विस्थापन हो गया।बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी गणपति बप्पा की मुंबई सहित महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से पूजा अर्चना करने की तैयारी हो चुकी है। गणेश उत्सव के दौरान भीड़ इतनी अधिक होती है इसलिए पुलिस की तरफ से तमाम ऐसे सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं ताकि कहीं पर भी कोई भी अप्रिय घटना ना हो। इतना ही नहीं जितने भी गणपति मंडल है उन सभी को सीसीटीवी, प्राइवेट सुरक्षा गार्ड सहित अन्य सुरक्षा के उपकरण लगाने के आदेश दे दिए हैं ताकि कहीं से भी कोई सुरक्षा में चूक ना हो।वही त्योहार के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना के लिए पुलिस की तरफ से अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं ताकि वह हर जगह पर पैनी नजर रख सकेंगे। मुंबई में प्रसिद्ध लालबाग के राजा के लिए हर साल लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं कई घंटे तक लाइन लगाने के बाद उन्हें दर्शन मिलता है। इसलिए लालबाग के राजा के लिए भी चौतरफा पुलिस का घेरा बनाया गया है साथ ही लालबाग की तरफ से जो स्वयंसेवक है और अन्य सुरक्षा गार्ड को भी लगाया गया है।महाराष्ट्र में गणपति बप्पा की आगमन की सभी तैयारियां अगले 10 दिनों तक जारी रहेगी।ऐसे में मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में गणपति बप्पा की धूम रहेगी और हर गली, चौराहे, घर में गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया की गूंज सुनाई देती रहेगी। लोग बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा पाठ करेंगे।वही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा कि कुल 2,729 ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों’ को ‘पंडाल’ बनाकर सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव आयोजित करने की अनुमति दी गई है। यह उत्सव तटीय कोंकण क्षेत्र में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमें ठाणे, रत्नागिरी, सिधुदुर्ग, रायगढ़ और मुंबई जिले शामिल हैं। कोंकण रेलवे ने लोगों के त्योहार के लिए अपने मूल स्थानों की यात्रा करने के वास्ते मुंबई से गोवा तक कोंकण के लिए विशेष ट्रेन संचालित की हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के घरों से बाहर निकलने और पूजा पंडालों में आने की उम्मीद है। पुलिस किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Post View : 68447