बॉम्बे लीक्स
लखनऊ : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है।भूपेंद्र सिंह चौधरी के इस्तीफा देने की वजह उन्हें प्रदेश भाजपा का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भूपेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पदभार भी संभाल लिया है।भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ पहुचकर भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। प्रदेश अध्यक्ष को चारबाग स्टेशन से रिसिव करने के लिए योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद थे।
ट्रेन के माध्यम से चारबाग पहुँचे उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का प्रदेश मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पुष्पगुच्छ प्रदान किया। इसके बाद भूपेंद्र सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत।कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ा हुआ था।भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मौजूद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हमारी संगठनात्मक ताकत के दम पर पार्टी के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर केंद्र और राज्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने और सरकार और संगठन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने में सफल होंगे।
आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा राज्य में सभी सीटों पर जीत हासिल करके एक बार फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।सीएम योगी ने दावा किया कि ,जहां तक लोकसभा चुनावों का सवाल है, 2009 के बाद से यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार हुआ है। उदाहरण के लिए, पार्टी ने पिछले चुनाव में 10 सीटों की तुलना में 2014 में राज्य में 71 सीटें जीती थीं। इसने भाजपा में पहली बार अपने बल पर केंद्र में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहां 2019 के आम चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन ने थोड़ी सेंध लगाई, वहीं भगवा पार्टी अभी भी यूपी में 62 सीटें जीतने में सफल रही।
नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पद संभालने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2024 में बीजेपी को 80 में से 80 लोकसभा सीट जिताना उनकी प्राथमिकता होगी।अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है और संगठन के एजेंडे पर ही सरकार काम करती है।कहा कि सरकार और संगठन दोनों एक साथ मिलकर काम करेंगे और दोनों का लक्ष्य एक है, आम लोगों के लिए काम करना।चौधरी ने कहा कि सरकार और संगठन में कहीं कोई टकराव नहीं है। हम सब मिलकर जनता के लिए काम कर रहे हैं और 2024 हमारा लक्ष्य है।कहा कि हमें इसका जरा भी आभास नहीं था कि उन्हें अध्यक्ष पद दिया जा सकता है।
उनके मुताबिक जब आलाकमान ने उन्हें बुलाया तब उन्हें इस बात की कोई भी जानकारी या यकीन नही था।कहा कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी, अराजकता और भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारे ही तो एजेंडे में था। हमीं लोग कहते आए हैं कि सरकार बनने पर धारा-370 हटाएंगे, अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने धारा-370 हटाई,जो वादे किए उन्हें पूरा किया गया है।भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जब सरकार बनी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नेतृत्व करने का अवसर मिला तो आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।
चौधरी का स्वागत करने के लिए सीएम योगी दोनों डिप्टी सीएम समेत सांसद संजीव बालियान भी मौजूद थे।वहीं भूपेंद्र चौधरी ने स्वयं ट्वीट कर इस्तीफा दिए जाने की जानकारी दी है। कहा कि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होने के कारण उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया।प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में आये योगी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि वे 2024 में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में भूपेंद्र के नेतृत्व में सभी सीटें जीतेगी। मोदी और योगी सरकार की नीतियों को भी घर-घर तक पहुंचाने में वे सफल होंगे।
सभी लोग मिलकर भाजपा को जिताने के काम में जुटेंगे।उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी 2024 में 2014 का रिकार्ड तोड़कर सभी 80 सीटें जीतेगी। कहा कि संगठन और सरकार एक रथ के दो पहियों की तरह हैं। वर्ष 2022 का चुनाव जीतकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षियों को बेचैन कर दिया है। उनकी बेचैनी भ्रष्टाचार की जांच को लेकर है।
Post View : 57647