मुंबई : कई सालों से मुंबई पुलिस की मेहनत रंग लाई गैंगिस्टर प्रसाद पुजारी की आज रात भारत में वापसी होगी पुजारी को रात 12.30 बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया जाएगा और वहां से क्राइम ब्रांच के दफ्तर लाया जाएगा।
मुंबई में दहशत फैलाने वाला गैंगस्टर सालों से चीन में था लेकिन अब महज कुछ ही घंटों में कुख्यात बदमाश भारत लौट रहा है। चीन ने भारत के गैंगस्टर को वापस भेजने के लिए हामी भर दी थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
कभी हत्या ,हत्या की कोशिश ,अपहरण,रंगदारी तकरीबन सभी बड़े अपराधों में शामिल रहने के बावजूद वह हमेशा बचता रहा और मुंबई पुलिस की नाक में दम कर रखा था इसे पिछले साल चीन में गिरफ़्तार किया गया था जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार इसे भारत लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाथ पैर मार रही थी आज इसे भारत लाया जाएगा।
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चाइना से मुंबई एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया जा रहा है, प्रसाद पुजारी लगभग 20 सालों से फरार था, रेड कॉर्नर नोटिस जारी था टॉप इंटेलिजेंस एजेंसी ने कन्फर्म किया है की 20 सालों से फरार गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चाइना से डिपोर्ट किया जा रहा है, प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस से वांटेड है।
मुंबई में प्रसाद पुजारी पर हत्या और एक्सटोर्शन के कई मामले दर्ज हैं, इंटरपोल ने प्रसाद पुजारी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ था प्रसाद पुजारी के खिलाफ आखिरी केस साल 2020 में मुंबई में दर्ज हुआ था प्रसाद पुजारी भारत से फरार होकर चाइना पहुंच गया था।
भारतीय एजेंसियों की पकड़ से बचने के किया पुजारी ने चाइनीज महिला से शादी कर ली थी लेकिन जांच एजेंसियों की कड़ी मशक्कत के बाद चाइना से उसे डिपोर्ट किया जा रहा है पुजारी आज रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा जहां मुंबई पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी पुजारी कुछ साल पहले शिव सेना के एक लीडर पर जानलेवा हमला भी करवाया था।
Post View : 52822