• एक घण्टे के अंदर साईबर सेल और क्राईम ब्रांच ने घटना की सूचना का किया पर्दाफाश।
• प्रेंक कॉल करने वाले नाबालिक लड़के और उसके पिता तक कराड पहुची पोलिस।
बॉम्बे लीक्स | मुंबई
मुंबई : एशिया के चर्चित मुंबई कोलाबा स्थित होटल ताज पैलेस में दो बंदूकधारी आतंकवादियों के घुसने की ख़बर से हड़कंप मच गया। होटल ताज के सुरक्षाकर्मियों ने सभी गेट पर मोर्चा संभाल लिया। इस बारे में मुंबई पुलिस को सूचित किया गया।आनन फानन में होटल ताज में पुलिस बल पहुँच गया।लेकिन जांच के बाद हैरान करने वाला सच पता चला कि यह एक प्रेंक काल थी।जिसे नौंवी क्लास में पढ़ने वाले एक 14 साल के बच्चे ने किया था।पुलिस ने बच्चे एवं उसके पिता का ठिकाना ढूंढ कर दोनों को पकड़ लिया है।
दरअसल बीते शनिवार को होटल ताज के रिसेप्शन पर एक अज्ञात शख्स ने फोन के माध्यम से जानकारी दी कि होटल ताज के पिछले गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी जाए, क्योंकि वहां से दो लोग मास्क पहने गन लेकर घुसने वाले हैं। दिल दहला देने वाली इस सूचना के बाद ताज की सिक्योरिटी अलर्ट पर आ गई।
होटल के सभी एंट्री और एग्जिट गेट की सुरक्षा टाइट करते हुए स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना से अवगत करा दिया गया।
जिसके बाद मामले को गंभीर से लेते हुए मुंबई साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा फोन कॉल की बारीकी से जांच करने पर हैरत अंगेज़ रिपोर्ट सामने आई।महज़ घण्टे भर के अंतराल में पता चल गया कि यह फेक कॉल थी जिसे एक 14 साल के लड़के ने प्रैंक करने के लिए ऐसा किया था। फिलहाल लड़का महाराष्ट्र के कराड का रहने वाला बताया जा रहा है, मुंबई पोलिस लड़के और उसके पिता से पूछताछ कर रही है।
घटना शनिवार दोपहर 3.30 बजे के आसपास की है।जिसे पुलिस ने सिर्फ एक घंटे में इस मामले को क्रैक कर दोनों को पकड़ लिया है। लड़के के पिता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे बेटे की इस हरकत के बारे में कोई जानकारी नही है। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ जारी रखे है। हालांकि नाबालिग लड़के के ऐसा करने के पीछे की कोई वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है।
होटल ताज को लेकर पहले भी ऐसा मामला सामने देखने को मिल चुका है।
जब पिछले साल जून महीने में एक शख्स ने खुद को लश्कर-ऐ-तैयबा का आतंकी बताते हुए दो बार होटल में फोन कर होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद होटलों के बाहर भारी सुरक्षा बलों को तैनात करते हुए सभी एंट्री पॉइंट्स बंद कर दिए गए थे।
कोरोना काल के दौरान होटल ताज को सिर्फ हेल्थ वर्कर्स के लिए खुला रखा गया है। होटल ताज में इस समय सिर्फ कोविड पेशेंट की सेवा करने वाले डॉक्टर्स के लिए खुला रखा गया है। जोकि होटल ताज के किचन में बनने वाला खाना मुंबई के कई अस्पतालों को सप्लाई किया जा रहा है।
नवंबर 2008 में, कई आतंकवादियों ने ताज होटल सहित मुंबई में विभिन्न ठिकानों पर हमले किये थे। पाकिस्तान से आए आतंकियों के हमलों में दर्जनों भारतीय और विदेशी पर्यटक मारे गए थे।
Post View : 64851