• गिरफ्तार दोनों अभिनेत्रियां ‘क्राईम पेट्रोल और सावधान इंडिया’ जैसे कई वेब सीरीज में निभा चुकी है किरदार।
• लाकडाउन में नही मिला काम तो पड़ोसी के घर से उड़ा दिए लॉकर में रखे लाखो रुपये।
| बॉम्बे लीक्स ,मुंबई |
मुंबई : कोरोना महामारी में छाई आर्थिक मंदी और बेरोजगारी किसी से छिपी नही है।देश का ज्यादातर वर्ग इसकी चपेट से स्वयं को निकाल नही पा रहा है। सपनो की नगरी मायानगरी भी मंदी की घोर संकट का सामना कर रही है।छोटे बड़े हर पर्दे के सामने संकट का बादल मुह बाए खड़ा हुआ है। जिसके बाद मुंबई की आरे कालोनी पुलिस ने वेब सीरीज और क्राइम शो में काम करने वाली दो अभिनेत्रियों को चोरी के आरोप में चुराए गये पैसों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभिनेत्रियां टीवी के पॉपुलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ में काम करती है। पूछताछ में दोनों अभिनेत्रियों ने बताया कि उन्हें लॉकडाउन के दौरान काम न मिलने के चलते उनके सामने आर्थिक तंगी खड़ी हो गई।घर का किराया चुकाने के लिये उनके पास पैसे तक नही थे।जिसके बाद दोनों ने चोरी करने का मन बनाया ताकि जरूरी बुनियादी चीज़ों को पूरा किया जा सके।गिरफ्तार दोनों अभिनेत्रियों पर 3 लाख 28 हजार रुपये चोरी करने का आरोप है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 50 हजार रुपये की राशि बरामद करी है।
पुलिस के अनुसार 25 साल की सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव और 19 साल की मोसिना मुख्तार शेख 18 मई को आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में मौजूद पॉश बिल्डिंग में बतौर पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने गई हुई थी। जहां दोनों ने आरे कालोनी में पहले से रह रही बतौर पेइंग गेस्ट एक अन्य महिला के लॉकर में रखे 3.28 लाख रुपये चुरा लिये।
जांच के दौरान पुलिस को लोगो ने बताया कि घटना वाले दिन पीड़ित महिला के घर से वो दोनों महिलाएं (अभिनेत्रियां) काफी हड़बड़ी में निकली देखी गई थी।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों महिलाओ ने पहले तो चोरी से स्वयं को अलग करते हुए साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौजूद सीसीटीवी की जांच के दौरान पाया कि दोनों महिलाएं तेज़ी से बैग ले जाती दिख रही है।इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती अपनाई तो दोनों महिलाओ ने टूटते हुए अपना जुर्म कुबूल कर लिया कि वारदात में दोनों शामिल थी। दोनों अभिनेत्री महिलाओ को आरे पुलिस ने गोरेगांव से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक दोनों चोरनियों को अदालत में पेश किया गया ,अदालत से दोनों को 23 जून तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
Post View : 36336