बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : मायानगरी मुंबई के लिए वाटर टैक्सी का इंतज़ार अब खत्म हुआ।मुंबई से नवी मुंबई के लिए लंबे समय से चलने वाली वाटर टैक्सी सर्विस का आज उद्घाटन हो गया।महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज मुंबई में इस सेवा का उदघाटन किया।मुंबई में शुरु हुई वॉटर टैक्सी सर्विस का यह रुट मुंबई से नवी मुंबई का होगा जोकि वॉटर टैक्सी के इस सर्विस के लिये 3 मुख्य रुट होंगे।
देश के लिए बतौर तोहफा ऐसा पहली बार है कि मुंबई और नवी मुंबई तेज और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जुड़ते हुए लोगो के यात्रा में नष्ट होते समय की बचत करेंगे।ऐसे में 10 से 30 यात्रियों की क्षमता वाली 7 स्पीडबोट और 56 यात्रियों की क्षमता वाली एक कटमरैन बोट के साथ वाटर टैक्सी सेवा शुरू की गई है।खबर के मुताबिक मुंबई में वॉटर टैक्सी सर्विस का उद्घाटन आज केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में हुआ।मुंबई करो और देश के लिए शुरू हुई वाटर टैक्सी सर्विस की पहली योजना तीन दशक पहले ही बनाई गई थी। देखा जाए तो इस समय नवी मुंबई से साउथ मुंबई में सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है जबकि रेल मार्ग से करीब 50 से 60 मिनट का समय लगता है।लेकिन वॉटर टैक्सी सर्विस मार्ग से यह सफर केवल 40 से 45 मिनट में पूरा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सर्विस के लिए चार में से दो ऑपरेटर की शुरुआत शुरू में की जाएगी। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल और महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री जीत पवार द्वारा बेलापुर से कुल 8 नावों, 10 से 30 यात्रियों की क्षमता वाली 7 स्पीडबोट और 56 यात्रियों की क्षमता वाली कटमरैन नाव के साथ वाटर टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वाटर सर्विस मार्ग की बात करें तो पहला मार्ग साउथ मुंबई से बेलापुर का होगा।जिसमें यात्री साउथ मुंबई से बेलापुर का सफर कर सकेंगे।इस रूट में बेलापुर, नेरुल, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट और एलिफेंटा शामिल हैं।वही वॉटर टैक्सी का दूसरा मार्ग बेलापुर से एलिफेंटा के बीच का होगा।
इस मार्ग पर पैसेंजर डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से जवाहर लाल नेहरू पोर्ट एलिफेंटा से नेरूल का सफर तय कर सकेंगे।जबकि तीसरा रूट बेलापुर से जवाहर लाल नेहरू पोर्ट का बनाया गया है।इसमें पैसेंजर्स डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से बेलापुर, नेरूल का सफर तय कर सकेंगे।वही वॉटर टैक्सी सफर में पड़ने वाले हर स्टॉप पर 10 मिनट का हाल्ट दिया गया है।देखा जाए तो आकर्षण का केंद्र बनी वाटर टैक्सी में 10 से 50 लोगों की बैठने की क्षमता रखी गई है।इससे मुंबई से नवी मुंबई का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा हो जाएगा।जबकि पहले 1.30 से 2 घंटे का समय लगता था।हालांकि अगर वॉटर टैक्सी के किराया की बात करें तो इसका शुरुआती किराया करीब 750 रुपये होगा।वॉटर टैक्सी में सफर करने के लिए पैसेजर्स को टिकट की बुकिंग ऑनलाइन करनी होगी।सरकार ने वाटर टैक्सी को चलाने का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया हुआ है।ऐसे में 11 हजार रुपया खर्च कर इसका मंथली पास लिया जा सकता है।हालांकि राहत यह है कि वाटर टैक्सी में सफर के लिए ग्रुप बुकिंग में करीब 15 फीसदी की छूट दी जाएगी।इसका अधिकतम किराया 1200 रुपये जबकि कटरमैन के लिए किराया 290 रुपये तय किया गया है।
इसमें सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।वही सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो वॉटर टैक्सी में सफर करने के दौरान टैक्सी में सवार हर शख्स को लाइफ जैकेट से लैस रखा जायेगा।मुंबई टू नवी मुंबई के जल मार्ग में वाटर टैक्सी की स्पीड फिलहाल 50 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार की रखी गई है।इस मार्ग पर किसी अनहोनी से बचने के लिए जल मार्ग पर हमेशा सुरक्षाकर्मी भी तैनात किये गए है।वॉटर टैक्सी पर अब तक हुए खर्च की बात की जाए तो नवी मुंबई टू बेलापुर जेट्टी प्रोजेक्ट की शुरुआत जनवरी 2019 में की गई थी।जिसे बीते सितंबर 2021 तक पूरा हो जाना था। मुंबई से नवी मुंबई के बीच शुरू हुई वाटरवे टैक्सी सर्विस नेरुल, बेलापुर, एलीफेंटा द्वीप समूह से अब जुड़ चुकी है।सागरमाला प्रोग्राम के तहत कार्यान्वित इस परियोजना के लिए कुल 8.37 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
Post View : 82786