बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव मतदान का दो चरण छिटपुट घटनाओं के मध्य निपट चुका है।हालांकि मतदान का तीसरा चरण आते-आते माहौल काफी गर्माता जा रहा है।सत्ताधारी भाजपा सरकार के खिलाफ सूबे की जनता का क्रोध खुलकर सड़को पर देखा जा रहा है।आये दिन कोई न कोई भाजपा प्रत्याशी को जनता के क्रोध का सामना करना पड़ रहा है।जनता ने सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद तक को नही बख्शा था।केशव को अपने ही मतदाताओं द्वारा भारी विरोध का सामना करते हुए पैदल भागना पड़ा था।सरकार के खिलाफ जस बार यूपी चुनाव में जनता का क्रोध जगजाहिर है।ऐसे में सत्ता परिवर्तन की आहट से भी इंकार नही किया जा सकता।
लगातार भाजपा प्रत्याशियों को उनके ही विधान सभा क्षेत्र से मतदाताओं द्वारा कभी भगाया जा रहा तो कभी काले झंडे दिखाए जा रहे तो कभी नारे बाज़ी के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा।क्रोध इतना कि भाजपा प्रत्याशियों को महिलाओं द्वारा दौड़ाया भी जा रहा है।यही नही योगी महाराज की भी उनके अपने ही गड में कुर्सी दाव पर लगी हुई है।भाजपा को अपने प्रत्याशियों के चुनाव क्षेत्र भी बदलना पड़ रहा है।लेकिन सत्ताधारी भाजपा सरकार पुनः सूबे में वापसी का दंभ भरती देखी जा रही है।
ताज़ा मामला यूपी के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से जुड़ा हुआ है। जहां पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार देर शाम हमला बोला गया है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक लाठी-डंडों से लैस लोगों ने काफिले पर हमला किया है। इस घटना के बाद से यूपी पुलिस के महकमे में हड़कंप मच गया है।
खबर के अनुसार करहल विधानसभा सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार शाम चुनाव क्षेत्र में पड़ने वाले पैरार शाहपुर में प्रचार कर लौट रहे थे। इस दौरान लौटते समय गांव अतिकुल्लापुर के पास शाम करीब साढ़े सात बजे उनके काफिले पर खेतों के अंदर से लोगों ने पथराव किया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि करीब 100 से 200 लोगों ने पहले पथराव किया। फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाए। इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। खुद एसपी सिंह बघेल ने एसपी मैनपुरी को फोन कर हमले की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस इलाके में दबिश दे रही है।
Post View : 72875