• परमबीर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की जांच का ज़िम्मा अब SIT पर , पुणे स्थित एसीपी संजय पाटील के घर CBI का छापा।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और पुलिस अधिकारी सचिन वाझे प्रकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।हाल ही में इस प्रकरण से जुड़े तथ्यों के आधार पर परमबीर समेत 5 अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज हुए मामले की जांच के लिए मुम्बई पुलिस ने SIT का गठन किया है।इस प्रकरण की जांच डीसीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में होगी। इस पूरे मामले की जांच एसीपी स्तर का अधिकारी करेगा।हालांकि मरीन ड्राइव पुलिस में परमबीर और अन्य 5 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले श्यामसुंदर अग्रवाल के खिलाफ भी जुहू पुलिस स्टेशन में मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रवाल पर आरोप है कि उसका संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से है।अग्रवाल और छोटा शकील संबंधों की भी जांच भी यही टीम करेगी।
मामला दर्ज होने के बाद मुंबई क्राईम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान को लोकल आर्म्स विभाग में भेज दिया गया है।।मरीन ड्राइव पुलिस में परमबीर सिंह एवं अन्य 5 पुलिस अधिकारियों में अकबर पठान का भी नाम एक बिल्डर से धन उगाही मामले में सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की एफआईआर मुंबई से सटे ठाणे शहर के भाईंदर में रहने वाले बिल्डर श्याम सुंदर अग्रवाल ने दर्ज करवाई थी। इसके बाद परमबीर सिंह और मुंबई पुलिस टीम के पांच अधिकारियों के खिलाफ 15 करोड़ की फिरौती मांगने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
वही दूसरी तरफ परमबीर सिंह पर दो करोड़ रुपए वसूली करने का आरोप शरद अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने भी किया है। परमबीर पर शरद अग्रवाल से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांग कर उनकी जमीन जबर्दस्ती अपने नाम करवा लेने के आरोप में ठाणे शहर के कोपरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।इस मामले में परमबीर सिंह के साथ संजय पुनामिया, सुनील जैन, मनोज घोटकर और डीसीपी पराग मणेरे सह आरोपी बनाये गए है। दर्ज किए गए इस मुकदमे के प्रकरण में आगे की जांच पुलिस निरीक्षक फूलपगारे कर रहे है।
वही शुरुआती दौर से इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने एसीपी संजय पाटील के पुणे स्थित घर पर छापेमारी की है। यह छापेमारी परमबीर सचिन वाझे और एनसीपी के क़द्दावर नेता एवं पूर्व गृह मंत्री देशमुख मामले में कई गई जोकि देर रात तक CBI ने एसीपी संजय पाटिल के पुणे स्थित घर में अंजाम दिया।एसीपी संजय पाटील का घर पुणे के कोथरुड इलाके में स्थित है।एसीपी संजय पर आरोप है कि वह 100 करोड़ वसूली प्रकरण में अनिल देशमुख के कहने पर सहभागी थे। जिसके बाद आज संजय पाटिल का ट्रांसफर हुआ था।
दरअसल यह पूरा प्रकरण एंटीलिया के पास मिली संदिग्ध गाड़ी और हसमुख हत्याकांड से जुड़ा हुआ है।इस मामले में सचिन वाझे का नाम।सामने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह पर गाज गिरी और उनका ट्रांसफर होमगार्ड विभाग में कर दिया गया।जिसके बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ उगाही का आरोप लगाकर महाराष्ट्र से दिल्ली की सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया था।जिसके बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अनिल।देशमुख पर 100 करोड़ की उगाही का आरोप लगाते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखा था।जिसके बाद मामला सीबीआई की अधीन जांच के लिए आने के बाद इस प्रकरण के तार अलग अलग पुलिस अधिकारियों एवं अन्य नामचीन शख्सियतों से जुड़ने लगे है।
Post View : 57416