बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : देश भर में कोरोना की तीसरी लहर ने तेज़ी से दस्तक दे दी है। जिसके बाद देशभर में सभी राज्यों में कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिया है।कोरोना संक्रमण मामले में सनसे ज्यादा खराब स्थिति मुंबई, दिल्ली, बंगाल, केरल, कर्नाटकस, तमिलनाडु में देखने को मिल रही है।इन राज्यों में लगातार संक्रमण के रोज नए रिकॉर्ड बनते जा रहे है।वही दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण में ओमिक्रॉन वैरिएंट भी दहशत को बढ़ा रहा है।जिसके बाद 24 घण्टे के बीच मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल, समेत तमाम राज्य में फिर से संक्रमण में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
गौरतलब है कि मुंबई में आज की संक्रमण दर में कोरोना रेट के 6347 नए मामले दर्ज किए गये है।जिसके बाद फिलहाल अब मुंबई में 10 कंटेनमेंट जोन बन चुके है।मुंबई में 157 बिल्डिंग संक्रमण के बीच सील हो चुकी है।मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे है ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि शहर में कंटेनमेंट जोन के साथ साथ सील इमारतों की संख्या में बढ़ोतरी होती जाएगी।वर्तमान कोरोना संक्रमण स्थिति मुंबई की 22,334 एक्टिव मरीज़ों की है।379 गंभीर मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।वही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 9,170 नए मामले दर्ज किए गए है।जबकि प्रान्त में सात लोगों हो जाने का मामला सामने आया है। पूरे राज्य में महज एक दिन में 32 हज़ार 225 संक्रमण के एक्टिव केस दर्ज किए गए है।
जिसके बाद सरकारी आदेश पर मुंबई पुलिस द्वारा नए साल में भीड़ रोकने के लिए 15 जनवरी तक समुद्र तटों, खुले मैदानों, सैरगाहों, बगीचे, उद्यानों और इस तरह के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रोक लगा रखी है।मुंबईकर अब ऐसे स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक नही जा सकेंगे।कोरोना संक्रमण का खासा असर नव वर्ष पर भी देखने को मिला।यही नही कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र में कोरोनो संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अनुसार अब तक राज्य के 10 से अधिक मंत्री और 20 विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। राज्य में 6 नए ओमीक्रोन मामले दर्ज किए गए है। 3 पुणे ग्रामीण, 2 पिंपरी-चिंचवड़ और 1 पुणे शहर का निवासी बताया जा रहा है। जिसके बाद राज्य में कुल ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 460 तक पहुंच गई है।हालांकि 180 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं।
वहीं राज्य भर में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मुंबई के अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्लॉट बुक करने में असफल रहे है। बताया जा रहा है कि कोविन पोर्टल में दिक्कत के कारण मुंबई में वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक नहीं हो पाया है।
Post View : 58472