
मालवी उर्फ शादी की फोकट दावत खाऊ का निलंबन नोटिस
मुंबई : Bombay Leaks ने ऑयल माफिया और सिंडिकेट की खबर प्रकाशित की तो सिंडिकेट के सदस्य तिलमिला गए इन्ही सिंडेकेट में शामिल ऑयल माफिया अकबर पिंजारा ने Bombay Leask को नोटिस भेज कर अपनी छवि खराब होने की बात कही और एक लाख रुपए की डिमांड भी की है।पिंजारा ने एक लाख रुपए की डिमांड के साथ अपने आपको साफ सुथरी छवि वाला ऑयल माफिया बताया है।
आपको बता दें की अकबर पिंजारा के खिलाफ मुंबई और नवी मुंबई समेत कई पुलिस थाने में अवैध तेल की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं पिंजारा की जब कलई खुली तो पिंजारा तिलमिला गया और उस ने नोटिस नाटक करना शुरु किया ताकि अरब सागर में उसके अवैध धंधों के बारे में ख़बर न लिखी जाए।

ऑयल माफिया अकबर पिंजारा के केस की तफसील
इसके पहले Bombay Leaks की ख़बर के बाद है पिंजारा एंड कंपनी को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने ब्लैकब्लिस्टेड किया था जिसके बाद पिंजारा अरब सागर में चोरी छिपे हाथ पैर मार रहा है।आपको बता दें की पिंजारा और स्वपनिल मालवी नाम का पुलिस कांस्टेबल जो की इसके पहले अली बाग क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया था उसके खिलाफ जब कार्रवाई हुई तो उसे पुलिस महकमे से सस्पेंड कर दिया गया नौकरी पर वापस आने के बाद मालवी फिर से सक्रीय हो गया।
ऑयल माफिया अकबर पिंजारा उर्फ़ अकबर बटला पर जो केस मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है उसकी तफ्सील कुछ इस तरह से हैं यह सारे मामले समुंद्र में तेल की तस्करी से जुड़े हैं जिसमें पिंजारा और उसकी गैंग शामिल है एफआईआर संख्या 19/2011,धारा 379-285-34-37(2) ,यलोगेट पुलिस थाने, एफआईआर संख्या 272/2012 धारा 379-285-34-37(2) वाशी पुलसि थाने एफआईआर संख्या 15/2014 धारा 379-285-34-37(2) यलोगेट पुलिस थाने एफआईआर संख्या 10/2018 धारा 379-285-34-37(2) यलोगेट पुलिस थाने मे दर्ज है इन मामलों में पिंजारा जेल की हवा खा चुका है।
ऑयल माफिया अकबर पिंजारा से जुड़ी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.bombayleaks.com/arbian-sea-mt-farzana-oil-mafia-case/
https://www.bombayleaks.com/oil-mafiya-aknar-pinjra-ir-yellow-gate-police/
Post View : 96055