बॉम्बे लीक्स , पंजाब
चंडीगढ़ : पंजाब के मानसा में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने के बाद पँजाब सरकार सकते में आ गई है।क्योंकि कुछ ऐसा ही वाक्या पंजाब में विधानसभा चुनाव से पूर्व पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में देखने को मिला था।वही सिध्धु मूसेवाला की हत्या पंजाब की मान सरकार का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। क्योंकि ये दूसरी बार हुआ है जब पीएम मोदी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। आज राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताने के लिए उनके परिवार से मिलने गांव मूसा पहुंचे थे।लेकिन राहुल का काफिला सिध्धु मुसेवाला के गांव मूसा जाते वक्त पटियाला रास्ते में उनका काफिला भटक गया।
इसके बाद राहुल गांधी को अपने काफ़िले के साथ पटियाला में करीब 20 मिनट तक भटकना पड़ा था।बताया जा रहा है कि मोहाली पायलट गाड़ी के पीछे चल रहा काफिला अर्बन एस्टेट बायपास से संगरूर रोड वाला रुट लेने के बजाय सीधे निकल गया था।राहुल गांधी का काफिला बड़ी नदी से होते हुए सनोरी अड्डा की तरफ निकल गया।
इसके बाद राहुल के काफिले ने पटियाला पुलिस को इस बारे में सूचित किया तो पुलिस।महकमे में हड़कंप मच गया।इसके बाद काफिले ने गाड़ी वापस लेते हुए देवीगढ़ रोड पहुंचकर सदर्न बायपास रुट का इस्तेमाल करते हुए संगरूर रोड के सही रास्ते का इस्तेमाल किया।हालांकि राहुल गांधी के काफिले द्वारा रास्ता भकटने का कोई बयान नही आया।न ही पंजाब पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मानसा में 29 मई को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विपक्षी दल भगवंत मान सरकार पर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं।
तो वही कांग्रेस भी लगातार इस मामले में मान सरकार को घेर रही है। मुसेवाला की हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ विमान से पहुंचे थे। यहां से वह सड़क मार्ग से मानसा स्थित गांव मूसा के लिए रवाना हुए। लेकिन उनका काफिला पटियाला के पास भटक गया। इस कारण उन्हें गांव मूसा पहुंचने में देरी की समस्या से जूझना पड़ा।
Post View : 72682