• सीएम योगी की नाक के नीचे कार्यकताओं का जुलूस-गगन चुंभी नारे ,बैंड बाजा के साथ उमड़ा सड़को पर समंदर।
बॉम्बे लीक्स | लखनऊ
लखनऊ : सीएम योगी की नाक के नीचे भाजपा पदाधिकारियों ने कोविड प्रोटोकाल का जमकर उलंघन किया।सड़को पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने जमकर जुलूस निकाला। ढोल नगाड़ों पटाखों के साथ गगन चुंभी नारो से सड़के जाम दिखी।
बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सत्ता के खनक की दबंगई के आगे कोविड उलंघन के साथ तीसरी लहर के बुलावे का आगाज़ किया गया। लेकिन देश की मीडिया खामोश रही क्योंकि सत्ता से जुड़ा मामला था।
दरअसल पूरा प्रकरण लखनऊ बीजेपी मुख्यालय के धरातल से जुड़ा हुआ है। जहाँ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का लखनऊ दफ्तर में आगमन होता है। जिसके बाद सत्ता के नशे में चूर पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष द्विवेदी के पार्टी में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान काफी कार्यकर्ताओं ने शहर द्वारा शहर में जश्न का माहौल व्याप्त किया गया। शहर में कोविड प्रोटोकाल का उलंघन करते हुए नए अध्यक्ष का जुलूस निकाला गया।
इस दौरान न सिर्फ कोविड प्रोटोकॉल का उलंघन किया गया।बल्कि ‘दो ग़ज़ की दूरी मास्क है जरूरी” को धता बताते हुए बिना मास्क के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ था।
शहर में भारी जुलूस निकाला गया। प्रदेश कार्यालय में एक हजार से अधिक कार्यकर्ता जमा हुए।
हालात यह रहे कि घंटो तक चले वहीं, जुलूस के कारण सड़कों पर कई जगह जाम भी लग रहा। सत्ता का नशा भाजपाइयों पर इस तरह चढ़ा रहा कि लखनऊ पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।जानकारों के मुताबिक यदि किसी अन्य दल द्वारा कोविड 19 का उलंघन किया जाता तो कार्यकर्ताओं को छोड़िये ,ऐसा उलंघन करने पर अब तक पार्टी हाईकमान के नेताओ पर योगी सरकार राष्ट्र द्रोह का मामला दर्ज कर जेल करा चुकी होती।लेकिन यहां मामला सत्ताधारी पार्टी भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करने से जुड़ा रहा।लेहाज़ा कार्यवाही बनती नही।क्योंकि यह सत्ता धारी पार्टी की देशभक्ति की डिग्री प्राप्त है।
Post View : 47642