बॉम्बे लीक्स ,नई दिल्ली
देश में कोरोना के मामले फिर तेज गति से बढ़ने लगे हैं।कई राज्यों में नए मरीजों की संख्या भी डरा रही है और संक्रमण दर में दिख रहा उछाल भी चिंता बढ़ा रहा है।क्या दिल्ली क्या महाराष्ट्र, सब जगह मामलों में तेजी देखने को मिल रही है।कुछ राज्यों में मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से लगातार यहीं ट्रेंड देखने को मिल रहा है।शनिवार को देशभर में कोरोना के कुल 6,155 नए मामले सामने आए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कोरोना से हालात और खराब ही हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 535 नए मामले सामने आए हैं।जबकि बीते 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 23.05 फीसदी हो गई है।राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 484 मामले सामने आ गए हैं, तीन लोगों ने दम भी तोड़ा है।बड़ी बात ये है कि राजधानी में पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा है। इस समय दिल्ली में संक्रमण दर 26.58% पहुंच गया है।टेस्ट की बात करें तो दिल्ली में 1821 टेस्ट किए गए हैं, ये आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ सकते हैं। अब दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में मामूली राहत देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 328 केस दर्ज किए गए हैं और एक शख्स की मौत हुई है।यहां भी अकेले मुंबई में 95 मामले सामने आ गए हैं।बीएमसी ने एक आदेश जारी कह दिया है कि जो भी बीएमसी अस्पताल में आएंगे, फिर चाहे मरीज हों या फिर कर्मचारी, सभी को मास्क लगाना होगा। इसी तरह 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए मास्क जरूरूी कहा गया है।वहीं, बात अगर मुंबई की करें तो वहां के भी हालात भी कुछ ऐसे ही हैं।बीते 24 घंटों मुंबई में कोरोना के कुल 207 नए मामले आए हैं।हालांकि अच्छी बात ये है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है। मुंबई में पॉजिटिविटी रेड 14.45 फीसदी है।अगर पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 542 नए मामले सामने आए हैं।इस दौरान इलाज के दौरान एक मरीज की मौत की खबर है। राज्य में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 4360 हो चुके है।दिल्ली के साथ ही नोएडा गाजियाबाद में तेजी से बढ़ रहे कोविड केस के पीछे ओमीक्रान का सब वैरिएंट XBB.1 को कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा XBB 1.5, XBB 2.3 सब वैरिएंट के मरीज भी हैं। XBB. 1 तेजी से संक्रमण को फैलाता है। यदि सावधानी नहीं बरती तो ये कोरोना की नई लहर का रूप ले सकता है। नोएडा सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। साथ ही भीड़ भाड़ वाले एरिया में न जाए। वे मास्क पहनें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ साथ सेक्टर-39 स्थित कोविड केयर, अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर बनाए गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है।
Post View : 58156