• एमपी के जबलपुर स्थित मियाजाकी नस्ल के एक आम की कीमत पौने तीन लाख रूपये।
| संवाददाता बॉम्बे लीक्स |
जबलपुर : आम न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लोगो का पंसदीदा फल कहा जाता है।शायद इसीलिए आम को फलों का राजा की संज्ञा दी जाती है। दुनिया भर में आमों की अलग अलग तरह की किस्में होती है।जिसके बाद आमों की कीमतें भी अलग अलग तय की जाती है।
भारत में आम के बड़े बड़े बाग देखने को मिलते है।पेडों के रखरखाव के साथ ही फसल के दौरान उनकी रखवाली भी कड़ी सुरक्षा के बीच तय की जाती है।
कच्चे एवं पके आमों को देखकर हर कोई उसका स्वाद चखने की सोचने लगता है।फिर वो चाहे बाज़ार की शोभा बढ़ा रहे हो या फिर बागों में पेड़ो की शान।ऐसे में बागों में आमो के चोरी एवं नुकसान होने का भय भी बाग मालिकों को सताता रहता है।
जिसके बाद बागों की विशेष तौर पर पहरेदारी होना जरूरत बन जाती है।
आज हम आपको एक ऐसे ही बाग की पहरेदारी और आम की कीमत की जानकारी देने जा रहे है। जो न सिर्फ आपको काफी हैरान कर देगी बल्कि आपका मन ऐसे में के स्वाद के लिए बेचैन हो उठेगा।जी है मध्य प्रदेश के एक आग के बाग में चंद आमों की रखवाली के लिए बाग के मालिक ने एक दो नहीं बल्कि 4 चौकीदार और 6 खतरनाक कुत्ते तैनात किए हैं। यह बाग मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से 25 किलोमाटीर दूर नानाखेड़ा गांव में स्थित है। जहां संकल्प परिवार नाम के एक व्यक्ति का आम का बाग सदियों पुराना बाग है। इस बाग में मियाजाकी आम के कुछ पेड़ मौजूद है। मियाजाकी एक विषेष प्रकार की आम की एक किस्म होती है। कहते है कि मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। जिसकी बाजार में कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तय होती है। बाग के मालिक के अनुसार अब तक उनके पास ₹21000 प्रति किलो तक की डिमांड आई है। बाग मालिक के अनुसार बेचने से पहले बाग का पहला आम महाकाल को समर्पित किया जाता है।
बाग मालिक संकल्प परिवार के मुताबिक उनकी बाग के आम पिछले साल चोरी होने के चलते इस बार बाग की सुरक्षा कड़ी की गई है।बाग में उनके आम देखने के लिए लोग आते हैं। इसलिए सुरक्षा के हिसाब से ऐसा किया गया है। बाग मालिक संकल्प के बगीचे में आज के दौर में 14 किस्म के आम की नस्ल है।संकल्प के बगीचे में आम अमरुद और इस तरह के अन्य फलों के पेड़ भी लगे हुए है।इस बारे में मध्य प्रदेश बागवानी विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक मियाजाकी आम भारत में बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। मियाजाकी आम के महंगा होने का कारण कम पैदावार के साथ काफी मीठा स्वाद कहा जाता है। मियाजाकी आम खासियत यह है कि यह आम न सिर्फ देखने में अन्य आमों से अलग नजर आते हैं बल्कि कई देशों में लोग इन आमों को एक दूसरे को बतौर उपहार दिया करते है।
Post View : 18473