15
नवीनतम प्रवासन आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 को समाप्त एक वर्ष के दौरान लगभग 85,000 भारतीय नागरिकों ने यूनाइटेड किंगडम (UK) छोड़ा है और वे देश से बाहर जाने वालों में सबसे आगे रहे। इस सूची में भारतीय छात्रों और प्रवासी कामगारों की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जबकि चीन के 51,000 नागरिकों के साथ दूसरे स्थान पर रहने की बात सामने आई है।
UK Immigration Rules NRI Trend – 55,000 छात्र, 28,000 कामकाजी और 2,000 अन्य श्रेणियों से रवाना
रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन छोड़ने वाले 85,000 भारतीयों में से 55,000 अध्ययन (study) वीजा और 28,000 कार्य (work) वीजा पर आए थे, जबकि शेष 2,000 अन्य वीजा श्रेणियों से जुड़े थे। कई मामलों में पढ़ाई या अनुबंध की अवधि पूरी होने के बाद स्वदेश वापसी या अन्य विकल्पों की ओर रुख करने के साथ-साथ बदलते प्रवासन नियमों को भी इस प्रवृत्ति से जोड़कर देखा जा रहा है।
UK Immigration Rules NRI Trend – ब्रिटेन का निवल प्रवासन घटकर 77,000 रहा, अवैध आगमन के आंकड़े भी आए सामने
आंकड़ों के मुताबिक, ब्रिटेन में कुल आप्रवासन घटकर 7,38,000 और उत्प्रवासन 6,61,000 रहा, जिससे निवल प्रवासन (net migration) गिरकर 77,000 के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही सितंबर 2026 को समाप्त वर्ष में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए 31,000 लोगों के पकड़े जाने का भी उल्लेख किया गया है।
UK Immigration Rules NRI Trend – प्रस्थान के बावजूद 77,000 अध्ययन और 40,000 कार्य वीजा के साथ भारत प्रमुख स्रोत बना हुआ है
बड़ी संख्या में रवानगी के बावजूद ब्रिटेन के लिए भारतीय छात्र और पेशेवर अभी भी प्रमुख प्रवासी समूहों में शामिल हैं। इस अवधि में अध्ययन से जुड़े 77,000 और कार्य से जुड़े 40,000 आप्रवासन मामले भारतीय नागरिकों से संबंधित दर्ज किए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि ब्रिटेन भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बना हुआ है।
(45969)