बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : मायानगरी में मुंबईकरों की यात्रा को आरामदेय बनाने के लिए बेस्ट 900 एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर की बसें मायानगरी मुंबई की सड़कों पर उतारने जा रहा है।इसके लिए बेस्ट ने पूरा प्लान तैयार कर अब बसों को खरीदने भी जा रहा है।जिसकी जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा दी गई है।महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य के अनुसार बेस्ट के बेड़े में 10,000 इलेक्ट्रिक बसे शामिल करने का उनका लक्ष्य है। कहा कि इस लक्ष्य में बेस्ट डबल डेकर की बसे शामिक कर रहा है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, बेस्ट मुंबई के लिए 900 एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें खरीद रहा है। जिससे मुंबई वासियों को आसानी से, तेज और आर्थिक रूप से यात्रा करने में सक्षम बनाएगी।आदित्य ने दावा किया कि ‘हम बेस्ट बसों को बढ़ा रहे है,साथ ही कहा कि हमारा लक्ष्य अंततः 10,000 इलेक्ट्रिक, स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन बसें है।
जिसमें अधिकतम बसें डबल देकर रहने वाली है।आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने शहर के अन्य नगरपालिकाओं से अनुरोध किया है कि अगर वो इलेक्ट्रिक बसों को खरीद रहे हैं तो अपने बेड़े में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाए। इससे व्यस्त रूटों पर नगरपालिकाओं की क्षमता बढ़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत करीब 3600 करोड़ रुपए होगी। राज्य सरकार ने फिलहाल इसके लिए 992 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। ये फंड महाराष्ट्र क्लीन एयर प्रोजेक्ट के तहत जारी किए गए हैं। बेस्ट के जनरल मैनेजर लोकेश चंद्रा ने कहा, पहले बैच में 225 डबल डेकर बसें इस साल आ सकती हैं। जबकि दूसरे बैच में 225 बसें अगले साल मार्च तक आने की ही उम्मीद है। इसके अलावा बची हुई 450 बसें 2023 में जून तक डिलिवर होगी।
देखा जाए तो बेस्ट की पुराने जमाने की डबल डेकर बस अब नए अवतार में मुंबई की सड़कों पर फिर से दौड़ेगी। बेस्ट कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में लंदन की तर्ज पर मुंबई में 900 डबल डेकर वातानुकूलित बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी। जिससे यात्रियों को आसानी से, तेज और आर्थिक रूप से यात्रा करने में सक्षम बनाएगी।
देखा जाए तो पॉल्यूशन से बचाव के बीच मुंबई बेस्ट अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में 200 डबल डेकर बसों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। उस कमेटी में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने मुंबई वासियों की सुविधा के लिए अधिक डबल डेकर बसें लेने के लिए अपने उप-निर्देश प्रस्तुत किए। इसी के तहत 200 डबल डेकर बसों की जगह 900 बसों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन बसों को दो कंपनियां 12 साल के लिए लीज पर लेंगी।आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र सरकार के हवाई अभियान के तहत 900 डबल डेकर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें हैं। इस साल के अंत तक बेड़े में 25 फीसदी यानी करीब 225 डबल डेकर बसें होंगी। उसके बाद 50 प्रतिशत बसें आएंगी। उन्होंने कहा कि, ये बसें लगभग 18 से 21 महीनों में सेवा में आ जाएंगी।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर बेस्ट समिति में भाजपा सदस्यों ने परियोजना मंजूरी का विरोध किया था। पैनल सदस्य सुनील गणाचार्य ने इसे लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “निविदा 200 डबल डेकर के लिए मंगाई गई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 400 हो गया और आज, हमें 900 बसों की खरीद के बारे में सूचित किया गया है। हमें यह जांच करना होगा कि संख्या बढ़ाने के दौरान क्या निविदा नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसके अलावा, क्या बेस्ट अगले 12 वर्षों में लीज रेंट और ओवरहेड्स के लिए 3,600 करोड़ रुपये का खर्च वहन करने के लिए तैयार है।
Post View : 73880