• मामला नवी मुंबई से जुड़ा-मनपा का दावा फिलहाल सभी को मिलेगी वैक्सीन।
बॉम्बे लीक्स | नवी मुंबई
नवी मुंबई : देश भर में आये दिन वैक्सीन की किल्लत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कही वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की ख़बर सामने आ रही है तो कही वैक्सीन समय पर मुहैया नही हो पा रही है।ऐसी दिक्क़तें तब हो रही है जब वैक्सीन ड्राइव अभियान की एक मुहीम के तहत वैक्सीनेशन पर ज़ोर दिया जा रहा है। ऐसे में आये दिन वैक्सीन को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया देखने और सुनने को मिलती रही है। मुंबई से सटे नवी मुंबई में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा था।इसी बीच अचानक नवी मुंबई में वैक्सीन की कमी का मामला देखने को मिला। नवी मुंबई में देखा जाये तो सिर्फ 3 स्थानों पर कोवैक्सीन उपलब्ध थी। जिसके बाद प्रत्येक केंद्र पर करीब 500 लोगों को वैक्सीन दिए जाने की बात मनपा प्रशासन ने कही थी। हालांकि मनपा का यह अभियान वैक्सीन की कमी के चलते लटक गया। तीनों केंद्रों पर कुल मिलाकर अब तक 1500 लोगों को ही वैक्सीन दी जा सकी है।
दरअसल बीते महीने के दौरान नवी मुंबई महा नगर पालिका क्षेत्र में वैक्सीनेशन प्रकिर्या तेजी के साथ हो रही थी। लेकिन अचानक कोविशील्ड का स्टॉक समाप्त होने से पिछले दो दिन से वैक्सीनेशन ठप हो गया है। मनपा प्रशासन के मुताबिक फिलहाल अगले दिन भी वैक्सीनेशन संभव नहीं हो सका।
सूत्रों के मुताबिक नवी मुंबई मनपा के पास वैक्सीन की कमी के चलते चल रहे सभी केंद्रों के वैक्सीनेशन अभियान को फिलहाल बंद कर दिया गया है। नवी मुंबई में सिर्फ 3 स्थानों पर कोवैक्सीन उपलब्ध होने की खबर सामने आई थी।जहां प्रत्येक केंद्र पर करीब 500 लोगों को वैक्सीन दिए जाने की बात मनपा प्रशासन ने कही थी। लेकिन तीनों केंद्रों पर कुल मिलाकर अब तक लगभग 1500 लोगों को ही वैक्सीन दी जा सकी।
टीकाकरण अभियान के तहत कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत पहली डोज लेने वालों को हो रही है। नियम के तहत जब दूसरी डोज लेने का समय हुआ तो केंद्रों पर वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है।जिसके बाद जानकारी के अभाववश लोग वैक्सीनेशन केंद्र से दूसरे वैक्सीनेशन केंद्र पर जाने को विवश हो रहे है। जिसके बाद भी उन्हें निराशा ही मिल रही है। मनपा अधिकारियों के मुताबिक आने वाले सप्ताह में कोवीशील्ड वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। जिसके बाद पहली डोज ले चुके लोगो को नागरिकों को सबसे पहले दूसरी डोज दी जाएगी।
फिलहाल देश में वैक्सीन आपूर्ति का यह कोई पहला मामला नही है।शुरुआती दौर में तो गैर बीजेपी शासित राज्य भी वैक्सीन को लेकर केंद्र पर हमलावर रहे है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। फिलहाल ख़बर लिखे जाने तक वैक्सीन आपूर्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नही आ सकी है।
Post View : 38496