
मुंबई : मुंबई और मुंबई से सटे या महराष्ट्र की किसी भी जगह अग घूमने के लिए आप जाते हैं और ओयो ऐप से होटल रुम की बुकिंग करते हैं तो यह ख़बर आपके लिए बहुत ही अहम है क्योंकि अब ओयो की मनमानी के बाद महाब्लेश्वर पंचगनी इन इलाकों में ओयो से बुकिंग करने के बाद लोग होटल पर पहुंच रहें हैं लेकिन होटल वाले ओयो बुकिंग से रुम देने से साफ़ इंकार कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को बड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है और रुम के लिए इधर उधर के धक्के खाने पड़ते हैं।
ओयो ऐप के ज़रिए होटल की बुकिंग किए जाने के बाद भी होटल के ज़रिए सैलानियों को रुम न देने के पीछे की वजह पंचगनी के होटल मालिक ज़फर अंसारी बताते हैं कि ओयो वाले रुम बुक करते समय ही अपना प्राफिट पहले ही वसूल लेते हैं और होटल का पैसा देने में 3 महीने लागाते हैं और फिर ऐसा समय आता है जब होटल की बुकिंग तो वह करते हैं लेकिन पैसे नहीं देते।
ज़फर कहते हैं कि मैंने इस हरकत के बाद ओयो से कोई नाता नहीं रखा और न ही उनकी किसी बुकिंग को को स्वीकार करता हूं मैंने उन्हें इसके बारे में जानकारी भी दी इसके बाद भी वह लोगों को इस बात की जानकारी न देते हुए बुकिंग कर लेते हैं और बाद में जब लोग होटल मे आते हैं तो उन्हें निराशा हाथ लगती है।
(859482)