बॉम्बे लीक्स ,पश्चिम बंगाल
कोलकाता : टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने भाजपा प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग के साथ भाजपा पर जमकर हमला बोला है।ममता ने भाजपा पर हमलावर होते हुए सवाल किया कहा कि आखिर अब तक नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया है।
ममता ने आरोप लगाए है कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से जुड़ा विवाद भाजपा की ओर से रची गई साजिश का नतीजा है। जिसके तहत वह देश के लोगों को बांटना चाहते हैं।ममता ने कहा कि यह भाजपा की एक नफरत भरी साजिश है।क्योंकि भाजपा लोगों में विभाजन कराने की पॉलिसी रचती है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा पर करारा हमला बोला है।कहा है कि भाजपा ही देश में नफरत फैलाने की साजिश रचती है।ममता ने नूपुर के बयानों के पीछे भाजपा का हाथ बताया है।कहा है कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी क्यों नही, ‘आप आग से नहीं खेल सकते हैं।
अपनी प्रवक्ता के खिलाफ बीजेपी ने कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या इससे लगता नहीं है कि बीजेपी ही उसका बचाव कर रही है।ममता बनर्जी ने सवाल किया कि भाजपा ने अभी तक अपनी प्रवक्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की।कहा कि भाजपा द्वारा कानूनी कार्यवाही न किया जाना ,साफ तौर पर यह दर्शाता है कि इनके पीछे भाजपा ही उसका बचाव कर रही है।
ममता के मुताबिक वो लोगों को बांटने की राजनीति के खिलाफ हैं। कहा कि यह देश वर्ग समुदाय का है। कहा कि अब तक इस देश में सारे समुदाय यहां पर सद्भाव से रह रहे हैं।कहा कि देश का आपसी सद्भाव बीजेपी को रास नहीं आ रहा है।क्योंकि देश के आपसी सद्भाव का राजनीति फायदा भाजपा को नही मिल पाता।
भाजपा को फायदा तभी मिलता है जब देश में लोग लोग आपस में हिंसा करते हैं।ममता के मुताबिक भाजपा पार्टी के इशारे पर ही नूपुर ने ऐसा बयान जारी।किया था।ताकि देश में हिंसा का माहौल पैदा हो सके और पार्टी को।इसका फायदा मिले।
कहा कि देश के लोगों को बांटने के लिए बीजेपी ने ये साजिश रची थी।क्योंकि चुनाव में फायदे उठाने के लिए भाजपा हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ा रही है। जबकिं इन्ही में से भाजपा की नूपुर साजिश का एक हिस्सा भर थीं। उनका कहना था कि आप आग से नहीं खेल सकते। लोग डिमांड कर रहे हैं कि नूपुर को तत्काल अरेस्ट किया जाए।
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी के बाद कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में नूपुर शर्मा के नाम पर दो एफआईआर दर्ज हैं।
नूपुर को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन ने तलब किया था और 20 जून को उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था।एमहर्स्ट पुलिस स्टेशन ने भी नूपुर शर्मा को 25 जून को बुलाया था। हालांकि नूपुर शर्मा दोनों समन पर मौजूद नहीं हुई थीं।इसके पीछे भाजपा नेता नूपुर ने अपनी जान को खतरा बताया था।इसके बाद कोलकाता पुलिस की ओर से नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया।
Post View : 67554