बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
झारखंड के लिए आतंक का पर्याय श्रीवास्तव गिरोह के सरगना अमन श्रीवास्तव को झारखंड ATS की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड ATS ने महाराष्ट्र ATS की मदद से गिरफ्तार कर लिया।अमन पर रंगदारी, हत्या जैसे 23 मामले दर्ज थे और वो कई दिनों से वांछित था।झारखंड पुलिस की गिरफ्त में वो अब तक नहीं आया था।पहली बार झारखंड ATS ने अमन को गिरफ्तार किया है।बता दें कि रांची, रामगढ़, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और हजारीबाग जिले मे आतंक का साम्राज्य उसने कायम कर रखा था।
गौरतलब है कि झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक अमन श्रीवास्तव कई दिनों से फरार चल रहा था।जिसकों पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों से छापेमारी कर रही थी।पर उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा था।कुछ दिनों पहले ही झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन श्रीवास्तव मुंबई में नजर आया है। उसके बाद झारखंड एटीएस की एक टीम मुंबई गई थी।उसके बाद मुंबई एटीएस के सहयोग से उसे मुंबई में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने अमन को गिरफ्तार करने के बाद उसके द्वारा अर्जित किये गए धन तथा अन्य श्रोतों पर भी अपनी तहकीकात शुरु कर दिया है।पुलिस को शक है कि अपराधी ने हवाले के द्वारा बहुत फंड जमा किया है।अब अमन श्रीवास्तव को रांची लाने के बाद पुलिस उससे कड़ी पूछताछ करने वाली है।अमन पर रंगदारी, हत्या जैसे 23 मामले दर्ज थे और वो कई दिनों से वांछित था। झारखंड पुलिस की गिरफ्त में वो अब तक नहीं आया था।देखा जाए अमन की पहली बड़ी गिरफ्तारी झारखंड ATS द्वारा की गई।खास तौर से कोयले के अवैध कारोबार सहित अन्य आर्थिक जगत से रंगदारी से पैसों का उठाव वो अपने गुर्गों के माध्यम से किया करता था।मामले की जानकारी देते हुए झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात की गिरफ्तारी ATS और झारखंड एडीजी के कारण हुई। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि संगठित अपराधियों को लेकर पुलिस काफी गंभीर है और लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है।अमन को मुंबई के वासी स्टेशन के पास स्थित गिरफ्तार किया गया।फिलहाल अमन महाराष्ट्र में ही है जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया जाएगा।अमन के पास से 50 हजार रुपए, कई मोबाइल और कई सिम भी बरामद हुए हैं। बता दें कि अमन श्रीवास्तव पर 5 लाख का इनाम घोषित किए जाने का प्रस्ताव भी गृह विभाग को भेजा गया था।हालांकि अब तक उस पर हरी झंडी नहीं मिली है। अमन श्रीवास्तव के केस को NIA ने भी टेक ओवर किया है और उस पर UAPA की भी धारा लगी हुई है।
Post View : 59266