Bombay Leaks Desk
हैदराबाद: हमेशा विवदित बयान देकर और ट्वीट कर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह फिर एक बार मुश्किलों में घिरते नज़र आए हमेशा मुसलमानों की चिंता जताने वाले दिग्विजय सिंह ने अपने विवादित ट्वीट के ज़रिए मुसलमानों को धार्मिक भावानाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में चारों तरफ से घिर गए।दिग्विजय सिंह के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस उस शिकायत पर दर्ज की गई है, 22 फरवरी को दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा था, मदरसों और RSS के जरिये संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में क्या कोई अंतर है? मुझे तो नहीं लगता, क्योंकि दोनों ही नफरत फैलाते हैं। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद दोनों तरफ के लोगों से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी।दिग्विजय के इस बयान के बाद मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने उनकी आलोचना की थी। उनके इस बयान के बाद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएम सहित अन्य मुस्लिम संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यहां तक की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आबिद रसूल खान ने इस पर नाखुशी जाहिर की थी।
गौरतलब है किदिग्विजय सिंह ने ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करके तहलका मचा दिया था। उन्होंने ट्वीट किया- मोदी जी- ‘मैं देश के लिए गधे के माफिक काम कर रहा हूं।’ जी हां, आपने मोदी जी ठीक फर्माया, आप बिल्कुल गधे के माफिक काम कर रहे हैं! ‘ दिग्विजय सिंह की इस टिप्पणी के बाद भी हंगामा हुआ।
Post View : 12