Narendra Mehta Returns Disputed Land Asgar Ali Vora PM Modi – महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर में बहुचर्चित जमीन विवाद में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता से जुड़ी कंपनी ‘सेवन इलेवन’ ने विवादित जमीन पर अपना दावा छोड़ दिया और महानगरपालिका को निर्माण अनुमति सरेंडर कर दी। यह जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के वडनगर स्थित बी.एन. हाईस्कूल के सहपाठी रहे 81 वर्षीय अजगर अली व्होरा की है। व्होरा ने 8 सितंबर को मुंबई में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत की शिकायत की थी। प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद राज्य प्रशासन में मचे हड़कंप के चलते मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद मेहता ने जमीन का कब्जा छोड़ने और एफआईआर वापस लेने का फैसला किया।
Narendra Mehta Returns Disputed Land Asgar Ali Vora PM Modi – 1989 में खरीदी थी 2,810 वर्ग मीटर जमीन, 2011 में फर्जी दस्तावेजों से कब्जे का आरोप
शिकायतकर्ता अजगर अली व्होरा के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1989 में भाईंदर पूर्व के नवघर/इंद्रलोक इलाके में स्थित सर्वे क्रमांक 240 की लगभग 2,810 वर्ग मीटर जमीन रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए खरीदी थी। व्होरा का आरोप है कि 2011 के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस जमीन को दो हिस्सों में बांट दिया गया और सोहम/स्वयं डेवलपर्स और नरेंद्र मेहता की कंपनी ‘सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस’ ने उस पर अतिक्रमण कर अपना नाम सातबारा (7/12) पर दर्ज करा लिया। व्होरा ने पिछले 15 वर्षों तक विभिन्न राजस्व और पुलिस विभागों में शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Narendra Mehta Returns Disputed Land Asgar Ali Vora PM Modi – मुंबई में पीएम मोदी से मिले व्होरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने बुलाई आपात बैठक
लगातार प्रशासनिक उपेक्षा के बाद व्होरा ने 8 सितंबर को मुंबई दौरे पर आए अपने बचपन के मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राजस्व विभाग के कथित भ्रष्टाचार व अपनी बेबसी की पूरी जानकारी दी। पीएमओ से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद महाराष्ट्र सरकार हरकत में आई। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकर परदेशी की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें अजगर अली व्होरा, नरेंद्र मेहता, मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त राधा विनोद शर्मा और नगर रचनाकार पुरुषोत्तम शिंदे शामिल हुए। बैठक में स्पष्ट संदेश दिए जाने के बाद कंपनी ने रुख नरम किया।
Narendra Mehta Returns Disputed Land Asgar Ali Vora PM Modi – मनपा को पत्र सौंपकर अनुमति की सरेंडर, नवघर थाने से केस भी लिया वापस
बैठक के तुरंत बाद ‘सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस’ ने मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के नगर रचना विभाग को आधिकारिक पत्र सौंपकर उक्त भूखंड पर दी गई निर्माण अनुमति को वापस (सरेंडर) कर दिया। कंपनी ने कहा कि उसने 2019 में एक अन्य पक्ष से यह जमीन खरीदी थी, लेकिन अब विवाद सामने आने पर वह अनुमति छोड़ रही है। इसके अलावा, मीरा-भाईंदर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कंपनी ने व्होरा और उनके साथी के खिलाफ नवघर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई घुसपैठ की एफआईआर (FIR) भी आपसी समझौते के आधार पर वापस ले ली है। इसके साथ ही 81 वर्षीय बुजुर्ग का डेढ़ दशक लंबा कानूनी संघर्ष आखिरकार समाप्त हो गया।
Post View : 89790






























