मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा सामने लाए गए कथित ऑडियो क्लिप विवाद के बाद, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। राउत ने सवाल किया है कि यदि 500 करोड़ रुपये मनोज जरांगे तक नहीं पहुंचे, तो वे रकम आखिर कहां गायब हो गई।
Rs 500 Crore Deal – संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, PMLA जांच की मांग
शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजे पत्र में मांग की है कि 500 करोड़ रुपये के लेन-देन के इस गंभीर मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है, जिसकी तह तक जाना जरूरी है।
Rs 500 Crore Deal – अनिल देशमुख मामले से तुलना कर उठाए सवाल
राउत ने अनिल देशमुख मामले का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह द्वारा बिना किसी ठोस सबूत के आरोप लगाए जाने पर भी ईडी ने तुरंत एक्शन लिया था। वहीं, मनोज जरांगे पाटिल ने इस मामले में एक ऑडियो क्लिप के रूप में स्पष्ट सबूत पेश किए हैं, जो उससे कहीं अधिक गंभीर मामला है।
Rs 500 Crore Deal – महायुति सरकार पर बढ़ा राजनीतिक दबाव
संजय राउत द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। इस खुलासे और विपक्षी दलों के हमलों से सत्तारूढ़ गठबंधन पर दबाव और अधिक बढ़ गया है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी पारा गरमाने के पूरे आसार हैं।
(41260)