• 283 किलो हेरोइन ईरान से आई मुंबई-मामला मुंबई से सटे जवाहर लाल नेहरू पोर्ट से जुड़ा।
नवी मुंबई | बॉम्बे लीक्स
नवी मुंबई : मुंबई से सटे जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पर मुंबई लाई गई हेरोइन को डीआरआई ने जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।बताया जा रहा है कि लगभग 2 हजार करोड़ की हेरोइन को ईरान से मुंबई लाया गया था।जिसे पंजाब भेजने की प्लानिंग की गई थी।
खबर के मुताबिक DRI ने लगभग 283 किलो हेरोइन जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।यह ड्रग्स ईरान से मुंबई लाई गई थी। जिसे लाने के लिए समंदर के रास्ते का इंतेज़ाम किया गया था। खबर यह भी है कि जब्त हेरोइन की खेप पंजाब भेजने की तैयारी चल रही थी।
लेकिन नवी मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट (Jawaharlal Nehru Port) पर इसे पकड़ लिया गया। डीआरआई के मुताबिक, जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में पंजाब के तरण तारण जिले का रहने वाला प्रभजीत सिंह नामक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े दो और आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जब्त हेरोइन को 2 अलग अकग कंटेनरों में टेल्कम स्टोन के साथ छुपाकर लाया गया था। लेकिन DRI को मिली खबर के बाद जाल बिछाकर हेरोइन के साथ रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्त में आए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
दरअसल लाकडाउन के बाद नशे के कारोबार में इजाफा देखने को मिल रहा है।मुंबई में बाहर से आने वाले मादक पदार्थो के लिए समंदर के रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है।पोर्ट पर पहुचने से पहले ही ड्रग्स कंटेनर को बीच रास्ते पर समंदर में उतार दिया जाता है।ताकि जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सके।
Post View : 34551