बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
फ्लाइट के दौरान नशे में बदतमीजी की एक और घटना सामने आई है। दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को दो पैसेंजर्स ने साथी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को गालियां दीं। क्रू मेंबर्स ने बताया कि दोनों यात्री नशे में थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगों एयरलाइंस की दुबई से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में हंगामा करने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के ऊपर फ्लाइट के अंदर शराब पीने, नशे की हालत में हंगामा करने और अन्य यात्रियों व क्रू स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का आरोप है।मुंबई एयरपोर्ट पर CISF ने उन्हें हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया।दोनों की पहचान दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा के तौर पर हुई है मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि विमान में सवार दोनों यात्री खाड़ी देशों में काम कर वापस भारत लौट रहे थे।उन्होंने दुबई एयरपोर्ट की ड्यूटी फ्री शॉप से शराब की बोतल खरीदी थी। घर लौटने की खुशी में उन्होंने फ्लाइट के अंदर ही बोतल खोलकर शराब पीते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया।दोनों में से एक यात्री हाथ में शराब की बोतल लेकर फ्लाइट के अंदर घूमने लगा।आरोप है कि दोनों के शराब पीने का अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो वे उनके साथ लड़ने लगे।इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। क्रू स्टाफ ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई।इसके बाद क्रू स्टाफ ने जबरन दोनों से शराब की बोतल छीन ली।मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्हें सीआईएसएफ के जवानों को सौंप दिया गया, जिन्होंने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ इंडिगो एयरलाइंस की शिकायत पर IPC की धारा 336 और फ्लाइट लॉ के नियम 21, 22 व 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।बाद में दोनों को निजी जमानत पर रिहा कर दिया गया है।एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दोनों यात्रियों को नशे की हालत में पाया गया और “कई चेतावनियों” के बावजूद जहाज पर शराब का सेवन करते रहे.बयान में कहा गया है।दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को नशे की हालत में पाया गया और चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा।उन्होंने चालक दल और सह-यात्रियों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया।
Post View : 34164