बॉम्बे लीक्स।
दिल्ली : राजधानी दिल्ली प्रेमी जोड़ों के लिए कॉल बनती जा रही है। आये दिन एक के बाद कत्ल की वारदातें सामने आती जा रह है।अभी हाल ही में श्रद्धा मर्डर केस बाद कई कत्ल की वारदातें सामने आ चुकी है।अब राजधानी में एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।जहां दिल्ली तिलक नगर में मनप्रीत नामक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर रेखा रानी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि वह पहले भी हत्या और अपहरण के मामलों में शामिल रह चुका है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या कर दी। वो महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू से वार करके फरार हो गया। महिला का शव उस घर से बरामद किया गया है। पोलिस ने मृतक का का नाम रेखा रानी बताया है।जबकि आरोपी का नाम मनप्रीत है। रेखा की 16 साल की बेटी भी है, जो उसके साथ ही रहती थी। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित था और रेखा के टुकड़े करना चाहता था, लेकिन घर में रेखा की बेटी थी इसलिए वह ऐसा नहीं कर पाया।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल की रानी 15 साल से अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रह रही थी। हत्या के बाद पुलिस वहां पहुंची तो उसके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रानी का शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी को पता नहीं था कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। उसे लग रहा था उसकी मां दवा खाकर कमरे में सो रही है।
पुलिस ने आरोपी के बारे में बताया कि वो दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है। उसके पिता US में रहते हैं। उसकी शादी 2006 में हुई थी। पत्नी से उसके दो बेटे हैं लेकिन 2015 में वह रानी नाम की महिला के संपर्क में आया।मनप्रीत ने इसके बाद गणेश नगर में एक मकान किराए पर ले लिया। जिसमें वह रेखा के साथ लिव-इन में रहने लगा। धीरे-धीरे उसे लगा कि वह अब इस रिश्ते में फंसा हुआ महसूस कर रहा है, इसलिए उसने रानी की हत्या करने का प्लान बनाया।
मृतक महिला की बेटी ने अपने बयान में कहा कि वह जब अपनी मां को जगाने के लिए गई तब वहां महिला का पार्टनर मौजूद था। जब उसने मनप्रीत से पूछा कि उसकी मां कहां है, तो उसने कहा कि वह बाहर गई हैं और उसे भी बाहर जाने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर वह घर से बाहर चली गई।पोलिस के मुताबिक बेटी के बाहर जाने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर वहां से भाग गया। पश्चिम दिल्ली के DCP घनश्याम बंसल ने कहा कि महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू के निशान मिले हैं।
Post View : 67328