• एक ही कमिश्नरेट में आठ साल से ज्यादा कार्यरत पुलिस अधिकारियों के जिले बदलने का था मामला।
बॉम्बे लीक्स | मुंबई
मुंबई : कोरोना महामारी के बीच पड़ने वाले त्योहारों एवं मुंबई के बीएमसी चुनाव को देखते हुए फिलहाल मुंबई पुलिस महकमे में चल रही ट्रांसफर प्रकिर्या को टाल दिया गया है। मुंबई में प्रतिवर्ष कॉन्स्टेबल और अधिकारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया सामान्य बात होती है।हालांकि इस बार मुंबई पुलिस ने निर्णय लेते हुए निर्धारित किया था कि 8 साल से ज्यादा एक ही कमिश्नरेट में कार्यरत पुलिस अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर करा जाएगा। जिसके बाद मुंबई पुलिस द्वारा कुल 727 अधिकारियों की लिस्ट बनाई थी।जिन्हें महाराष्ट्र के दूसरे जिलों के थाने में स्थानातरित किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस का यह निर्णय पुलिस विभाग से निकाले गए सचिन वाझे की गिरफ्तारी और एंटीलिया कांड को देखते हुए लिया गया था। हालांकि इस फैसले को अब वापस ले लिया गया है।
शासन एवं प्रशासन की बैठक के बाद पुलिस स्थापना मंडल ने निर्णय लिया है कि फिलहाल कॉन्स्टेबल्स के ट्रांसफर को 6 महीने के लिए रोक दिया जाएगा।मंडल द्वारा बताया गया है कि शहर में पहले से ही काफी पद रिक्त पड़े है।वही दूसरी तरफ कोविड महामारी, गणेश विसर्जन , पूजा, नवरात्रि जैसे त्योहार के साथ साथ आगामी मुंबई के बीएमसी चुनाव भी है।जिसके बाद यह फैसला किया गया कि 6 माह के किये ट्रांसफर प्रकिर्या को रोक दिया जाए।
बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल्स द्वारा एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन ट्रांसफर लेने के लिए एप्लिकेशन लगाए गए थे। जिसके मद्देननर सभी के ट्रांसफर्स होने थे। जिसे फिलहाल के लिए रोका गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार बनाई गई 727 लोगों की लिस्ट को लेकर कोई निर्णय नही लिया गया है।जबकि 6 माह बाद हालात के मद्देननर इआगामी दिनों में अमल में लाया जा सकता है। सभी पोलिस अधिकारी उन कर्मचारियों में जुड़े है , जिन्होंने शहर में आठ साल से ज्यादा समय तक काम किया है।कांस्टेबल्स के अलावा इसमें वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक और उपनिरीक्षक भी शामिल है। फिलहाल ट्रांसफर प्रकिर्या पर लगाई गई रोक को शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना कॉल से लेकर जोड़ा गया है।
Post View : 27469