बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार अब रणनीति बना रहीं हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इस बार बड़ा दाव खेलना चाहते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस समय अखिलेश यादव प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा में सेंधमारी करने में जुट गए हैं। यह विधानसभा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया का गढ़ माना जाता है। यहां पर राजा भैया पिछले कई सालों से अपना अधिपत्य जमाकर बैठे हुए हैं। ऐसे में इस अधिपत्य को खत्म करने के लिए अखिलेश यादव ने एक बड़ा दाव खेला है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारिया अभी से शुरु ही चुकी है।सभी राजनीतिक दल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सियासी समीकरण जुटाने में दिखने लगे है।इसी क्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा उम्मीदवार गुलशन यादव का बड़ा प्रमोशन किया है। सपा ने गुलशन यादव को प्रतापगढ़ जिले का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही अब्दुल कादिर जिलानी को प्रतापगढ़ का सपा जिला महासचिव नामित किया है।सपा की तरफ से लेटर जारी करते हुए इसकी जानकारी दी गई है। कभी रघुराज प्रताप सिंह के करीबी रहे गुलशन यादव को मिली जिम्मेदारी सपा के लिए लोकसभा चुनाव में कितनी फायदेमंद होगी यह तो समय पर ही पता चलेगा। हालांकि गुलशन यादव को सपा ने प्रतापगढ़ जिले का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाकर एक बड़ा दांव चला है।गुलशन यादव ने साल 2022 में राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वह इन चुनावों में जीत नहीं पाए थे।इसके अलावा गुलशन यादव की पत्नी ने भी हाल ही में राजा भैया के गढ़ में निकाय चुनाव में ताल ठोंकी थी।इस चुनाव में उन्होंने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के उम्मीदवार को टक्कर भी दी।साल 2022 में प्रतापगढ़ की सात विधानसभा चुनावों पर हुए चुनाव में सपा को दो सीटों पट्टी विधानसभा और रानीगंज विधानसभा में जीत मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी निकाय चुनाव में रामपुर खास में जीत दर्ज की।वहीं बीजेपी ने प्रतापगढ़ विधानसभा में तो उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने विश्वनाथगंज में जीत दर्ज की। इसके अलावा बाबागंज और कुंडा में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की जीत हुई।इससे पहले प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव थे।छविलाल को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। छविनाथ यादव स्थानीय क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे।पुलिस ने इस मामले में उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था।
Post View : 68747