
मुंबईकरो के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।क्योंकि मुंबई में ट्रांस हार्बर लिंक बनकर तैयार हो चुका है।मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज’ शहर को एक नई पहचान देने के लिए तैयार है।बताया जा रहा है कि इसी साल के दिसंबर माह में आम जनता के लिए यह ब्रिज शुरू हो जाएगा।रिपोर्ट के मुताबिक समंदर पर बना यह देश का सबसे बड़ा पुल होगा।इस पुल की बुनियाद साल 2018 में पीएम मोदी के हाथों रखी गई थी।
गौरतलब है कि मुंबई से नवी मुंबई का सफर तय करने में अभी घंटों लग जाते हैं, लेकिन मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड (MTHL) प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यह सफर केवल 20 मिनट में तय किया जा सकेगा।इस प्रोजेक्ट का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस साल के अंत तक यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। करीब 22 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज देश का सबसे लंबा समूद्री ब्रिज है, जिसमें कई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।इस ब्रिज पर ओपन रोड टोलिंग (ओआरटी) सिस्टम होगा, जहां से गुजरने वालों को टोल बूथ पर अपने वाहनों को धीमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल बूथ से गुजरते वक्त 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से जाते हुए टोल चार्ज का भुगतान कर सकते हैं।जी हां मुंबई से नवी मुंबई का सफर जो अभी तक करीब 2 घंटे में तय होता था इस ब्रिज के बनने के बाद अब सिर्फ 20 मिनट लगेंगे समंदर के ऊपर बन रहे इस सबसे लंबे ब्रिज के पैकेज वन और पैकेज टू को जोड़ने के मौके पर बुधवार (24 मई) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ड्राइविंग सीट पर बैठे और बगल में मुख्यमंत्री शिंदे को बैठाकर गाड़ी चलाते हुये पूरे ब्रिज का निरीक्षण किया।इस ब्रीज में कुल 6 लेन का काम पूरा होने के बाद इस ब्रिज से दिनभर में 70 हजार गाड़ियां जा सकेंगी। फिलहाल इस ब्रिज का ढांचा पूरी तरह से तैयार हो चुका है।MMRDA के कमिश्नर SVR श्रीनिवास ने बताया, “फिलहाल 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को हम लोग मेन लैंड को मुंबई से जोड़ने वाले हैं।
Post View : 65330