बॉम्बे लीक्स ,कर्नाटक।
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज (27 मई) को हो गया।इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने मंत्री बनाए जाने वाले नेताओं के नामों पर मुहर लगा दी थी। जिसके बाद शनिवार को राज्य के 24 नेताओ ने मंत्री पद की शपथ ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे और दिनेश गुंडुराव मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।वहीं, कैबिनेट में लक्ष्मी हेब्बालकर ने अकेली महिला मंत्री के रूप में शपथ ली।दूसरी तरफ जहां राजभवन में नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे थे तो, वहीं दूसरी तरफ बाहर कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों ने जमकर बवाल भी काटा।
गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट विस्तार करते हुए 24 नए मंत्रियों को शामिल किया है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के एक हफ्ते बाद कैबिनेट के सभी 34 पदों को भर दिया है। इन मंत्रियों में 23 विधायकों के अलावा एन एस बोसराजू शामिल हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी को हैरान कर दिया है। बोसराजू अभी विधानपरिषद या विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। इसी के साथ पोर्टफोलियो बंटवारे की एक लिस्ट भी सामने आई हालांकि सरकार के सूत्रों का कहना है कि यह अभी ड्राफ्ट लिस्ट है जिसमें कुछ विसंगतियां पाई गई हैं।अब कुल मिलाकर सिद्धारमैया कैबिनेट में आठ लिंगायत, सात अनुसूचित जाति, पांच वोक्कालिगा, दो मुस्लिम, तीन अनुसूचित जनजाति, छह ओबीसी, एक मराठा, एक ब्राह्मण, एक ईसाई और एक जैन हो गए हैं।वहीं जो लिस्ट सामने आई उसमें सीएम सिद्धारमैया के पास वित्त और कैबिनेट मामले समेत कई महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो रखे गए थे। इसमें कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग, खुफिया और सूचना शामिल है। जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु शहर विकास का विभाग मिला है। जी परमेश्वर को गृह विभाग (खुफिया को छोड़कर) की कमान सौंपी गई है। जी परमेश्वर सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा एचके पाटिल को कानून और संसदीय मामले, विधि और लघु सिंचाई का विभाग मिला है।20 मई को राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी।उस वक्त सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री और अन्य 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। शनिवार को कांग्रेस सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।अब सिद्धारमैया कैबिनेट में 34 मंत्री हो गए हैं।इन मंत्रियों में एमसी सुधाकर, मंकुल वैद्य, चेलुवारया स्वामी, डी सुधाकर, मधु बंगारप्पा, लक्ष्मी हेब्बलकर, बी नागेंद्र, शिवराज तंगड़ी, बैराथी सुरेश, एचसी महादेवरप्पा, के वेंकटेश, के एन राजन्ना, संतोष लाड, रहीम खान, ईश्वर खंड्रे, कृष्णा बायरे गौड़ा, दिनेश गुंडू राव, जमीर अहमद खान, बी जेड, रामालिमगा रेड्डी, प्रियंक खड़गे, सतीश जारकीहोली, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, केएच मुनियप्पा, जी परमेश्वर शामिल हैं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया- वित्त, कैबिनेट मामले, व्यक्तिगत और प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस, सूचना और सभी गैर आवंटित विभाग। जी परमेश्वर- गृह (इंटेलिजेंस को छोड़कर)
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार- मेजर एंड मीडियम सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट ।एचके पाटिल – कानून और संसदीय कार्य।दिनेश गुंडू राव- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
कृष्णा बेयरे गौड़ा – राजस्व।प्रियांक खरगे- ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग।रामालिंगा रेड्डी – परिवहन।के जे जॉर्ज- उर्जा विभाग।केएच मुनियप्पा- खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले।एम बी पाटिल- बड़े और मध्यम उद्योग।सतीश जराकिहोली- सार्वजनिक कार्य।जमीर अहमद खान – आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामले।एचसी महादेवप्पा- समाज कल्याण।एन चलुवारायास्वामी- कृषि
ईश्वर खांदरे – वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण
शारानाबासप्पा- लघु उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग
के वेंकटेश- पशुपालन और रेशम कीट पालन
के.एन.रंजना-सहकारिता।शिवानंद पाटिल- कपड़ा, गन्ना विकास, सहकारिता विभाग से कृषि विपणन
आर.बी. तिम्मापुर- आबकारी और मुजराई
एस.एस. मल्लिकार्जुन- खान और भूविज्ञान, बागवानी
शिवराज तंगादेगी- पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति कल्याण।शरण प्रकाश पाटिल- उच्च शिक्षा
मनकाई वैद्य – मत्स्य पालन और बंदरगाह, अंतर्देशीय परिवहन
लक्ष्मी हेब्बालकर- महिला एवं बाल विकास, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण।रहीम खान- नगरपालिका प्रशासन, हज।डी सुधाकर- बुनियादी ढांचे का विकास, योजना और सांख्यिकी संतोष लाड- श्रम एवं कौशल विकास
एन एस बोसराजू – पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
ब्यार्थी सुरेश- शहरी विकास एवं नगर नियोजन
मधु बंगारप्पा- प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा
एमसी सुधाकर- चिकित्सा शिक्षा।बी नागेंद्र- युवा सेवाएं, खेल और कन्नड़ संस्कृति

Post View : 65901