बॉम्बे लीक्स,नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम चुनाव कराने के तीन असफल प्रयासों के बाद 22 फरवरी को मेयर चुना गया। अब 31 मार्च को दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर इकबाल का कार्यकाल खत्म हो गया।ऐसे में अब एक नए मेयर के चुनाव को लेकर फिर से सियासी हलके में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि संभवत: सोमवार से नए महापौर के चुनाव की प्रोसेस शुरू हो जाएगी। सबसे पहले महापौर के पास यह फाइल भेजी जाएगी। इसमें जो तारीख महापौर तय करेगी उस दिन चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम में भले ही आज 38 दिन के बाद शैली ओबेरॉय महापौर व उप महापौर का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन यह दोनों जब तक पद पर बने रहेंगे, जब तक नए सिरे से महापौर का चुनाव नहीं हो जाता है।अब दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना को यह तय करना है कि एमसीडी चुनाव कब होगा।हालांकि चुनाव होने तक दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर अपने पद पर बने रहेंगे। आमतौर पर दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रैल में ही होते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इन चुनावों की प्रक्रिया 1-2 हफ्ते में शुरू हो सकती है।नगर निगम चुनाव के 80 दिन बाद 22 फरवरी को दिल्ली को नया मेयर मिला था। शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया था। दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली। 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं। इसके बाद 2012 में शीला दीक्षित सरकार में दिल्ली नगर निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था। 2022 में इन हिस्सों को मिलाकर फिर एक कर दिया गया। इसके बाद यह MCD का पहला चुनाव था।दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों में एक बार फिर मारपीट हो गई। दरअसल, काउंटिंग के दौरान एक वोट को मेयर ने अनवैलिड घोषित कर दिया था। इसके बाद मेयर ने रीकाउंटिंग का आदेश दिया। इसी आदेश के बाद हंगामा शुरू हो गया। पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चल चुके है।वहीं दिल्ली नगर निगम में तैनात करीब दो हजार कर्मियों का अनुबंध (कांट्रैक्ट) खत्म होने को लेकर एक ओर भाजपा ने महापौर डॉ. शैली ओबेराय का घेराव किया है। भाजपा ने कहा कि महापौर डॉ. शैली ओबेराय के दवाब में इन कर्मियों का अनुबंध खत्म किया गया है। इस मामले में महापौर ने पलटवार करते हुए कर्मियों से भाजपा के बहकावे में न आने की अपील
Post View : 35918