नागाजुर्न : मिशन 2024 को लेकर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है।राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता इस यात्रा के सहभागी बने है।कांग्रेस की यह यात्रा आज तीसरे दिन शुक्रवार को नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई।
बताया जा रहा है कि पदयात्रा सुबह 10 बजे पुलियूरकुरिची में मुट्टीदीचन परई चर्च पहुंचेगी।जहां राहुल गांधी मीडिया से3 बात करेंगे।
पार्टी के मुताबिक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी।इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जबकिं समाप्ति जम्मू कश्मीर में होगी।कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा पूरे 3,570 किमी की होगी।इस यात्रा की शुरुआत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर से की है।
राहुल गांधी ने बुधवार को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर शहर पहुंचे थे। यहां कांचीपुरम में वे अपने पिता राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे।यहीं राजीव की हत्या हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने विवेकानंद स्मारक का दौरा किया।उन्होंने महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।यहां राहुल गांधी को तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तिरंगा थमाया।
इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ बीच रोड तक मार्च किया और औपचारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत की थी। दूसरे दिन यानी गुरुवार को सुबह 7 बजे कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से शुरू हुई थी।यह यात्रा नगरकोइल तक की गई।इस दौरान राहुल कई जगहों पर महिला एक्टिविस्ट और दलित एक्टिविस्ट से भी संवाद किया था।
राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक रखी गई है। गांधी ने कहा है कि वे इस यात्रा का नेतृत्व नहीं कर रहे, बल्कि महज इसका हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पदयात्रा यह समझने की कोशिश है कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है और साथ ही यह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई की कोशिश है।
राहुल गांधी ने कांग्रेस को बचाने के लिए यह यात्रा किए जाने के सवाल पर कहा, ‘‘भाजपा-संघ अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन हम लोगों से जुड़ने के लिए यह ‘यात्रा’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थान अब भाजपा के नियंत्रण में हैं और उनका इस्तेमाल विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।
वही यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं के दौरे में देखा गया कि हालात बाढ़ के है।कहा कि दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब बेंगलुरु के लोगों को नावों में सफर करना पड़ा हो।बारिश ने सभी दावों की पोल खोल दी है।उन्होंने कहा कि शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर चरमरा गया है। इसकी बड़ी वजह कमीशन है।
Post View : 74875