
शाहिद अंसारी
लखनऊ:धोखधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में घिरे बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक के चेयरमैन ज़ीशान मेंहदी पर कार चोरी का भी इल्ज़ाम लग गया।शिकायतकर्ता बिलाल अहमद ने अपनी दोनों FIR में कार चोरी का ज़िक्र किया है।बिलाल के मुताबिक चेयरमैन ज़ीशान मेंहदी ने एक साल पहले उनकी टोयटा इनोवा कार ली थी लेकिन वापस नहीं की जिसको लेकर बिलाल अहमद ने अपने शिकायत में इस बात का ज़िक्र किया था कि उनकी कार के इंजन को बदल दिया गया है चूंकि कार उनके नाम पर है तो किसी तरह की कोई गैर कानूनी काम कर उन्हें फंसाया भी जासकता है।इस शिकायत के बाद कैसर बाग पुलिस थाने ने कल कार को बिलाल मेंहदी से लेकर पुलिस थाने में जमां कर तफ्तीश कर रही है।कैसर बाग थाने के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक ए.के साही ने बताया की बिलाल ने जिस कार को लेकर शिकायत की है उसे कल रिकवर किया गया है और आगे की जांच चल रही है।कैसर बाग पुलिस थाने में इस मामले की छानबीन करने वाले जांच अधिकारी मिश्रा द्वारा चेयरमैन ज़ीशान मेंहदी के ऊपर दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच के साथ साथ कार चोरी और इंजन की तब्दीली को लेकर छानबीन की जा रही है जल्द ही वह इसे एक्स्पर्ट के पास भेज कर जांच कराऐंगे उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही यह पता चल पाएगा कि गाड़ी के इंजन को बदला गया है या नहीं।
Post View : 6































