
ज़ीशान मेंहदी
शाहिद अंसारी
लखनऊ: धोबी से नहीं जीत पाए तो गधहे का कान घुमाने लगे इस कहावत पर भ्रष्टाचार के मामले घिरे बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक के चेयरमैन ज़ीशान मेंहदी खरे उतर रहे।बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक की कैसर बाग शाखा के तीन कर्मिचारियों का लखनऊ से जोधपुर और अजमेर तबादला करदिया गया है जिनके नाम मुहम्मद अहमद,सय्यद महताब,एखलाक अहमद है।आरोप है कि ज़ीशान मेंहदी द्वारा बैंक में जो धोखाधड़ी की गई है उसकी सच्चाई इन लोगों के ज़रिए बेनकाब की गई है।भ्रष्टाचार के आरोपों मे घिरे ज़ीशान मेंहदी के खिलाफ़ कई मामले दर्ज होने के बाद मेंहदी छटपटा रहे हैं और उन कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं जिन पर उन्हें शक है कि उन्होंने उनके द्वारा बैंक में गई धोकाधड़ी की पोल खोलने में शिकायतकर्ता बिलाल अहमद का साथ दिया।इस तबादले के बाद से ही तीनों कर्मचारी परेशान हैं हालांकि बिलाल का कहना है कि ज़ीशान मेंहदी के खिलाफ़ जो सुबूत उन्होंने जमां किए उनमें इनकी कोई भूमिका ही नहीं है और यह तो अगाज़ है अंजाम अभी बाकी हैं क्योंकि अभी उनके पास ज़ीशान मेंहदी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के बहुत से दस्तावेज़ मौंजूद हैं जिनके बाद उनका जेल जाना तय हैं।बिलाल ने कहा कि जिन मामलों को लेकर उन्होंने पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है उनको लेकर पुलिस की जांच मे वह पूरा सहयोग कर रहे हैं और पुलिस की जांच बिल्कुल सही दिशा में जा रही है।
Bombay Leaks द्वारा बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक के चेयरमैन ज़ीशान मेंहदी के भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने के बाद मुंबई मे मौजूद मेंहदी की चमचों ने ख़बर न लिखने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन नाकामी हाथ लगी जिसके बाद मुंबई में मीटिंग कर बॉम्बे मर्कंटाइल बैंक के बड़े पद अधिकारियों द्वारा जनता को फिर से गुमराह कर लॉली पॉप देने की कोशिश की गई है।क्योंकि ज़ीशाम मेंहदी को बेनक़ाब किए जाने के बाद अब वह लोगों को सफाई देने की कोशिश कर रहे हैं कि यह बैंक कि खिलाफ़ साज़िश हैं हालांकि एक दो नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के कई मामलों में ज़ीशान मेंहदी पहले से घिरे हुए हैं।जिनको लेकर यूपी पुलिस बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे।
Post View : 7































