
Bombay Leaks Desk
मुबंई:मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र शिवाजी नगर में बद पड़ी पुलिस चौकियों को लेकर आज समाजिक कार्यकर्ता महमूद हकीमी ने अपनी टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इलाके में बंद पड़ी चौकियों को फिर से शूरू करने की मांग की है जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात का विश्वास दिलाया है कि जल्द ही बंद पड़ी पुलिस चौकियों को शूरू कराया जाएगा ताकि जनता के लिए किसी तरह कि दिक्कत को तो पुलिस थाने जाने के बजाए अपनी नज़दीकी पुलिस चौकी से संपर्क कर के मामले का हल निकालें और पुलिस उनकी मदद करे।शिवाजी नगर पुलिस थाने के सीनियर पीआई भामा शंकर डोले ने बात करते हुए कहा कि हम जल्द ही इसे शूरू करेंगे और पुलिस वालों की वहां नियुक्ति भी करेंगे।हकीमा के साथ इस मीटिंग में इलाके के डाक्टर बशर उस्मानी,दिलावर चौगले आसिफ शेख,आबिद शेख,इम्तियाज़ कुरैशी समेत कई लोग मौजूद थे।
Post View : 12































