मुंबई:शनिवार को मुबंई मेट्रो सिनेमा से आजाद मैदान तक कांग्रेसियों के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ़ निकाली गई रैली कुछ कांग्रेसियों को भारी पड़ गई।दरअसल जैसे ही सारे कांग्रेसी नेता अपने कारवां के साथ आगे भढ़ रहे थे उसी दौरान कुछ जेब कतरों ने कई लोगों की जेबों पर अपने हाथ साफ़ कर दिया।
कांग्रेस के कार्पोरेटर और दूसरे नेता केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी कर रहे थे उसी दौरान कांग्रेस नेता रिज़वान खान की जेब से 50 हजार रूपए कैश गायब हो गए।वहीं कुछ कार्यकर्ता दिल्ली से आए हुए थे जेब कतरों ने उनकी भी जेब पर अपना हाथ साफ़ कर दिया उनकी जेब में कैश और एटीएम कार्ड और दुसरे ज़रूरी कागज़ात थे।
रैली मे मौजूद जिन लोगों की जेब काटी गई उन लोगों ने स्थानी पुलिस थाने आज़ाद मैदान में जेब कतरों के खिलाफ़ लिखित में शिकायत दर्ज करा दी लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि रैली के दौरान पुलिस बंदोबस्त होने के बाद भी आखिर जेब कतरे इतनी आसानी से किसी की भी जेब पर अपना हाथ कैसे साफ़ कर जाते हैं।
Post View : 19