मुंबई के डिंडोशी कोर्ट परिसर से एक विचाराधीन कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जमानत याचिका खारिज होने और छोटी बेटी के बीमार होने की खबर से आहत होकर आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकला था, लेकिन बाद में उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
Prisoner Escapes – पुलिसकर्मी को धक्का देकर ऑटो से फरार हुआ आरोपी
आरोपी की पहचान इब्राहिम साजिद मुजावर के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को गोरेगांव पूर्व स्थित डिंडोशी सेशन कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद जब पुलिसकर्मी उसे गाड़ी की तरफ ले जा रहे थे, तभी उसकी पत्नी वहां पहुंची और उसने बताया कि उनकी एक साल की बेटी गंभीर रूप से बीमार है। यह सुनते ही आरोपी भावुक हो गया और एस्कॉर्ट कर रहे कांस्टेबल को धक्का देकर सड़क पार करते हुए ऑटो में बैठकर फरार हो गया।
Prisoner Escapes – लोनावला भाग गया था आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश
कोर्ट परिसर से फरार होने के बाद आरोपी इब्राहिम कथित तौर पर लोनावला भाग गया था। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के सिलसिले में उसकी पत्नी से भी पूछताछ की।
Prisoner Escapes – वकील की सूझबूझ से कुरार थाने में किया सरेंडर
घटना के अगले दिन शनिवार शाम को उसके अधिवक्ता (वकील) तनवीर फारुकी ने उसे समझाया और वापस लेकर आए। इसके बाद इब्राहिम साजिद मुजावर ने कुरार पुलिस स्टेशन में खुद पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
(64542)