मुंबई:मुंबई के जे जे हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है,वही महिला की शिकायत के बाद जेजे पुलिस स्टेशन ने आरोपी वार्ड बॉय (गजेंद्र गोसावी उम्र 30) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,354(D) और 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
जेजे पुलिस स्टेशन के वरिष्ट अधिकारी संजीव भोले से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शानिवार देर रात की है,देर रात के समय ट्रेनी महिला डॉक्टर पेशेंट को देखने के लिए वार्ड में जा रही थी तभी ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय महिला डॉक्टर को अकेली देख उसको पीछे से आकार पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा,जब महिला डॉक्टर ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला।
इस घटना के बाद महिला डॉक्टर ने इसकी जानकारी अन्य डॉक्टरों को बताई और इसके बाद,नजदीकी जेजे पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दिया गया।
पुलिस ने महिला डॉक्टर के बयान के अधारा पर वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने बताया कि इस वार्ड बॉय का ट्रैक रिकॉड पहले से बहोत खराब है और इसके बारे में हॉस्पिटल में लोगो से मार पीट गाली गलौच की शिकायत भी है,क्या आरोपी के खिलाफ अन्या पुलिस स्टेशन में कोई मामला दर्ज है क्या इसकी भी जांच कर रही है।
Post View : 38679