बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां यूपी पुलिस के एक सिपाही ने फर्जी तरीके से कुछ यूं नौकरी हासिल की, जिससे सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस भी सकते में हैं।दरअसल यूपी पुलिस के एक सिपाही ने खुद को कागजों में मरा दिखाया। फिर दूसरा नाम बदलकर सिपाही की नौकरी प्राप्त कर ली।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अपराधी कानून व्यवस्था संभाले हुए था।जिसने छत्तीसगढ़ में स्वयं को कागज़ों पर मृत घोषित किया हुआ था।वो न सिर्फ छत्तीसगढ़ का भगोड़ा था बल्कि कागजों में उसने खुद को मरा दिखाकर नाम बदलकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट भी किया था। फिर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती-2015 में उसको स्वयं को चयनित भी करा लिया।जिसके बाद एक अपराधी उत्तर प्रदेश पुलिस में कई साल तक नौकरी करता रहा। बताया जा रहा है कि उसने कुटुंब रजिस्टर में भी अपना नाम जोड़ दिया था।जांच के बाद उसका पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया है।इस मामले की जब शिकायत के बाद गोपनीय जांच की गई तो झूठ का फर्जीवाड़ा सामने आया।इस मामले में अब उसपर प्रदेश भर्ती बोर्ड की तरफ से धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा के राया आयारखेड़ा निवासी मनोज कुमार वर्ष 2015 में सिपाही के पद पर चयनित हुआ था।इसी बीच वर्ष 2018 में मथुरा एसएसपी कार्यालय को मिली एक गुप्त शिकायती पत्र के बाद जांच की प्रक्रिया तेज हुई थी।जांच के बाद जो रिपोर्ट पेश की गई उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही छत्तीसगढ़ पुलिस का भगौड़ा सिपाही है।जिसका असल नाम सुमित कुमार (फ़र्ज़ी नाम मनोज कुमार) है।जांच में सामने आया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस में वह सुमित कुमार के नाम से भर्ती हुआ था। लेकिन वहाँ से किसी अपराध में वांछित होने के बाद उसने अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रखकर इसी नाम से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं पास की। इसके बाद वो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में शामिल होकर चयनित हो गया।आरोपी सिपाही मनोज कुमार मथुरा के राया आयारखेड़ा में रह रहा था।जब विभागीय जांच हुई तो आरोप सही पाया गया। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पिछले साल उसकी भर्ती निरस्त कर दी गई। अब उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।इस पूरे मामले पर भर्ती बोर्ड के एडीजी डीके ठाकुर ने कहा, “आरोपी सिपाही छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती था, जिसके बाद वह दोबारा यहां भर्ती हो गया। उसने अपना नाम बदल लिया।केस दर्ज कर लिया गया है।उसकी भर्ती भी निरस्त कर दी गई है।
Post View : 88544