बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आज सुबह दिल्ली के पालम समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कल अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में बारिश होने से लोगो को राहत मिली है। राहत की बात ये है कि भारत मौसम विभाग ने 27 जून तक के लिए दिल्ली एनसीआर में हल्की और भारी बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं आईएमडी ने तापमान में गिरावट के लिए संकेत दिए हैं।आज सुबह दिल्ली के पालम समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात हो सकती है।रिपोर्ट है कि दिल्ली में 22 से 24 जून को बादल छाए रहेंगे। 25 से 27 जून के दौरान गजर के साथ बारिश हो सकती है।बुधवार सुबह के समय दिल्ली कैंट, धौला कुआं और सफदरजंग इलाके में बूंदाबांदी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, कल अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है।मुम्बई में मानसून को लेकर अगर बात करें तो मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 26 और 27 जून के आसपास मुंबई सहित कोंकण के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।कोंकण और दक्षिण तटीय गुजरात में उस दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों में अब तक 80% से 90% तक बारिश की कमी है।बताया गया कि इस बार मॉनसून की गति और तीव्रता धीमी रही है। आमतौर पर मॉनसून को अबतक ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों को कवर कर लेना चाहिए था। वही्ं, 20 जून तक इसे उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड पहुंचना चाहिए था। हालांकि, मानसून की गति को देखते हुए अब तक ऐसा अभी हुआ नहीं है।वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में कहर भरपाने के बाद अब राजस्थान में अपना असर दिखा रहा है। बीते पांच दिनों से तेज बारिश हो रही है। करीब पांच जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है। इन जगहों पर बारिश के दौरान तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
Post View : 86432