बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
अब देश में 19 वीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई को मिलने जा रही है।रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से गोवा के लिए चलने जा रही ट्रेन का जल्द ही उद्घाटन होने जा रहा है। माना जा रहा है कि मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन (Mumbai-Goa Vande Bharat) का उद्घाटन 3 जून को हो सकता है। इसके बाद 4 जून से इसे नियमित रूप से चलाई जाने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड 8 या 16 कोचों में इस ट्रेन को चला सकता है। मुंबई-गोवा वंदे भारत का हाल ही में ट्रायल पूरा हुआ है। कोंकण रेलवे ने ट्रायल के लिए मध्य रेलवे से वंदे भारत का रेक लिया था।
देश को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) मिलने वाली है। हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) ने गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया।मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन मुंबई से चलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले मुंबई-साबरमती, मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। इन ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी या उससे ज्यादा है। तेजस एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के समय में कम से कम 45 मिनट की बचत होने की उम्मीद है।’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘रेक की संरचना पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा अभी तक सूचित नहीं किया गया है।रेलवे के मुताबिक गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन को मडगांव से सीएसएमटी के बीच चलाया जाएगा। कोंकण रेलवे का बड़ा हिस्सा घाट सेक्शन में आता है। मध्य रेलवे ने जब शिर्डी और सोलापुर से लिए ये ट्रेन चलाई थी, तब कई दिनों तक भोर और थल घाट में ट्रायल हुए थे।वहीं हाल ही में कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद अब वंदे भारत चलाने का फैसला लिया गया है।वहीं सूत्रों से खबर यह भी मिल रही है कि इस समय मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत की टाइमिंग को लेकर संशय बना हुआ है। जब तेजस कि शुरुआत इस रूट पर हुई थी, तब डबल डेकर को हटाना पड़ा था। इसी तरह, अब वंदे भारत के लिए तेजस को भी हटाया जा सकता है। इस रूट पर अभी तेजस सबसे तेज ट्रेन है। यह करीब 7 घंटे में दूरी तय करती है।
Post View : 85437