कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलांगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर के नाती सात्यकी सावरकर ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पुस्तक की समीक्षा के बाद यदि सावरकर के विरुद्ध निराधार और अपमानजनक टिप्पणियां मिलती हैं, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे।
Satyaki Savarkar Defamation Warning – सात्यकी सावरकर ने कहा- पुस्तक पढ़ने के बाद तथ्यहीन आरोप मिलने पर लेंगे कानूनी सलाह
मीडिया से बातचीत करते हुए सात्यकी सावरकर ने बताया कि वे हाल ही में युवा ब्रिगेड के कार्यक्रम के सिलसिले में दो दिन कर्नाटक में व्यस्त थे और उन्होंने अभी तक यह पुस्तक नहीं पढ़ी है। उन्होंने कहा कि यदि सोनिया गांधी की पुस्तक में सावरकर को लेकर तथ्यहीन या संदर्भहीन आरोप पाए जाते हैं, तो वे निश्चित रूप से कानूनी सलाह लेंगे और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
Satyaki Savarkar Defamation Warning – राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले का दिया हवाला, राजनीतिक विरोध भी तेज
सात्यकी सावरकर ने याद दिलाया कि इससे पहले राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर की गई कथित टिप्पणियों के खिलाफ उन्होंने मानहानि का मामला दायर किया था, जिसमें अदालत की ओर से कार्रवाई हुई है। इसी बीच, महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने पुस्तक के कुछ अंशों का विरोध करते हुए प्रतियां फाड़ीं और संबंधित पन्नों को हटाने की मांग की।
Satyaki Savarkar Defamation Warning – विवाद के बीच कांग्रेस और विरोधी गुटों के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप जारी
पुस्तक में सावरकर और हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े संदर्भों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। जहां विरोधी दल इसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व का अपमान बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संस्मरण में तथ्यों और दृष्टिकोणों को प्रस्तुत किया गया है।
(46858)