बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई की लोकल में सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं।लेकिन मुंबई की लोकल ट्रेन में सुरक्षा की तस्वीर फिर सामने आई है।एक तरफ मुंबई लोकल में दो यात्रियों का आपस मे मारपीट का वीडियो सामने आया तो वही दूसरी तरफ एक कपल लोकल ट्रेन में ड्रग्स का सेवन करता पाया गया।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोकल ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था सवालो के घेरे में फिर से खड़ी हो गई।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के जिनकी संख्या 6 लोगों की बताई जा रही है।इसके साथ ही एक लड़की है।लड़के लड़कियों का यह ग्रुप मुंबई की लोकल ट्रेन में खुलेआम ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं।वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले यूजर ने लिखा है। ड्रग का सेवन करने वाले लड़कों के पॉकेट में कई तरह से ड्रग्स थे।वायरल वीडियो मुंबई से सटे नालासोपारा स्टेशन का बताया जा रहा है।वही दूसरी तरफ एक और वीडियो में दो पैसेंजर आपस में बेहद गंदे तरीके से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अमूमन ऐसी फाइट में महज दर्शक बने रहने वाले साथी पैसेंजर्स इस वीडियो में दोनों में बीचबचाव कराते हुए दिख रहे हैं।इसके चलते भी यह वीडियो बेहद पॉपुलर हो गया है।वीडियो में दो आदमी आपस में हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को गालियां दे रहे हैं और चांटे मार रहे हैं। इसी दौरान एक अन्य पैसेंजर दोनों के बीच में आकर उन्हें दूर धकेलता है और उनकी लड़ाई रोक देता है। बाद में बाकी पैसेंजर भी लड़ाई रोकने के लिए उस पैसेंजर की मदद करने लगते हैं। सभी यात्री आपस में लड़ रहे यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।लड़ाई का कारण पता नहीं लगता, लेकिन कुछ लोग इसे सीट को लेकर हुआ विवाद बता रहे हैं।
Post View : 68529