बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई में गैंगस्टर का सहयोगी करीबी विजय सालवी उर्फ विजय तंबात को गिरफ्तार किया गया है।ऐसे में मुंबई से सटे थाणे क्राइम ब्रांच पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।दरअसल क्राइम ब्रांच की वसूली विरोधी सेल की टीम ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विजय पुरुषोत्तम साल्वी उर्फ विजय तंबात को मुँबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया विजय तंबात कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी है। विजय के खिलाफ कासरवाडावल्ली पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली के एक मामला दर्ज था।
गौरतलब है कि कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी के एक करीबी को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार शख्स पुरूषोत्तम साल्वी उर्फ विजय तांबट है। पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, विजय तांबट जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था और देश से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से मुंबई आया था, और उसे इमिग्रेशन के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया।ठाणे क्राइम के मुताबिक देश से फरार चल रहे साल्वी के खिलाफ आईपीसी और मकोका की धारा 385 और अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था। पुलिस के अनुसार, साल्वी संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा था, तभी आव्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़कर ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को सौंप दिया। साल्वी जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था और इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी ने 2017 में रोमा बिल्डर्स के महेंद्र पमनानी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि साल्वी जब संयुक्त अरब अमीरात की उड़ान से हवाईअड्डे पर पहुंचा तो आव्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और ठाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार, साल्वी जबरन वसूली के मामले में वांछित था। इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी ने 2017 में रोमा बिल्डर्स के महेंद्र पमनानी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांगी थी। बताया कि पुजारी ने कथित तौर पर पमनानी को जान से मारने की धमकी भी दी थी और ठाणे में बिल्डर के कार्यालय में शार्पशूटर भेजे थे।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कथित आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि साल्वी के खिलाफ कासारवडावली पुलिस स्टेशनों में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
Post View : 77584