नांदेड़: सभी की जिंदगी में खेल का बहुत महत्त्व होता है। यही कारण है कि इंसान अपने काम में कितना भी व्यस्त रहे वह खेल के लिए समय निकाल ही लेता है। इसका एक उदाहरण पेश किया है नाशिक पुलिस कमिश्नर डॉ रविंद्र कुमार सिंगल ने। बता दे कि 29वे महाराष्ट्र पुलिस स्पोर्ट्स कॉमपीटीशन के शूटिंग में दो पदक जीतकर सिंगल एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर (जीआरपी) डॉ रविंद्रकुमार कुमार सिंगल जब मुंबई में थे तो अपने कामों और योजनाओं को लेकर चर्चा में थे।
ज्ञात हो कि 6 जनवरी से 12 जनवरी 2017 तक 29वे महाराष्ट्र पुलिस स्पोर्ट्स कॉमपीटीशन का आयोजन किया गया था। जिसमे राज्य भर के सैकड़ो पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। विभिन्न खेलों में सभी लोगो ने भाग लिया। नांदेड़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक और मौजूदा नाशिक पुलिस कमिश्नर डॉ रविंद्र कुमार सिंगल ने शूटिंग (पिस्टल शूटिंग) में भाग लिया। साथ ही 15 मीटर ग्रुपिंग खेल में उन्होंने कांस्य पदक जीता और 15 मीटर एप्लीकेशन खेल में उन्होंने रजत पदक जीता। जिसके बाद महाराष्ट्र के डीजी सतीश माथुर ने उन्हें रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि दिल्ली के रहनेवाले आईपीएस ऑफिसर रविंद्रकुमार सिंगल ने पुरी पढ़ाई दिल्ली में की और यही से सिविल परीक्षा पास की और सन 1996 में पुलिस सेवा से जुड़े और पहली नियक्ति उनकी महाराष्ट्र के सांगली जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई। उनकी ट्रेनिंग नाशिक में ही हुई और फिलहाल वे नाशिक पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।गौरतलब है कि डॉ रविंद्र कुमार ही वे आईपीएस अफसर हैं जिन्होंने महिलाओ की सुरक्षा के मद्दे नजर निर्भया स्क्वॉड की वेस्टर्न लाइन में शुरुवात की थी। ज्ञात हो कि पहले यह स्क्वॉड सेंट्रल लाइन में ही काम करती थी।
Post View : 9































