बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
भीषण गर्मी की वजह से मायानगरी मुंबई का पारा काफी हाई चल रहा है।ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण 10 दिन की देरी के बाद दक्षिण-पूर्वी मानसून के महाराष्ट्र में आगे बढ़ने और 23-25 जून के बीच मुंबई पहुंचने का अनुमान है।
गौरतलब है कि इस बार भी मानसून को लेकर काफी इंतजार किया जा रहा है।लेकिन भीषण गर्मियों से निजात पाने के लिए मानसून की फुहार का इंतजार खत्म होने को है।ऐसे में महाराष्ट्र में मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में रुका मॉनसून जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा। मॉनसूनी हवाओं के आगे बढ़ने के लिए वर्तमान में अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। जैसे-जैसे चक्रवात आगे बढ़ा है, मॉनसून का रास्ता साफ हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में मॉनसून प्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के मुंबई और नागपुर केंद्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है।बताया जा रहा है किBiparjoy Cyclone की वजह से पहले ही मानसून को आने में लेट हो गया है। लेकिन अब आईएमडी ने यह बताया है कि मानसून अगले 24 घंटों मे मुंबई मे दस्तक दे देगा। बता दें, हर बार मानसून 10 जून तक पहुंच जाता था लेकिन इस बार मानसून को यहां तक पहुंचने में 11 दिन लग गए।आईएमडी के मुताबिक , इस बार मानसून बहुत तेजी से आएगा।इस बार मुंबईवासियों को 21 जून यानी बुधवार को बहुत तेजी से बारिश दखने को मिलेगी।लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मुंबई और कोंकण क्षेत्र में 27 जून तक भारी बारिश की आशंका है, और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।बता दें कि मानसून महाराष्ट्र में 15 जून को ही प्रवेश कर गया था लेकिन साइक्लोन की वजह से ये कोंकण इलाके में ही रुक गया था।लेकिन अब मानसून ने अपनी गति को तेज कर लिया है और अब ये रूकने वाला नहीं है।फिलहाल मौसम विभाग की इस जानकारी के बाद किसानों के चेहरे पर चमक आ गई है क्योंकि मानसून की लेटलतीफी किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। इस खबर को सुनकर किसानों को थोड़ी राहत मिली है।बता दें कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।फिलहाल अबमौसम कार्यालय ने उल्लेख किया कि गुरुवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से राज्य की राजधानी भुवनेश्वर सहित तटीय क्षेत्र में प्री-मॉनसून बारिश हुई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा कि अगले कुछ दिनों में मानसून के ओडिशा में प्रवेश करने की उम्मीद है, मौसम कार्यालय ने एक ट्वीट में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की पुष्टि की है।
Post View : 85431