बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
सबर्ब मुंबई में रहने वाले मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर के घर लाखो की ठगी का मामला सामने आया है।खबर के मुताबिक पुलिस कर्मी की पत्नी का फेस बुक के माध्यम से एक जालसाज से दोस्ती हो गई।दोस्ती के बीच उस जालसाज ने हसे बताया कि वो एक कस्टम अधिकारी है।पीड़िता के मुताबिक जालसाज ने उसे सस्ते दामो पर सोना देने के एवज में लाखों रुपए ठग लिए।
गौरतलब है कि मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस कॉलोनी में रहने वाली मनीषा अनिल कारे (25) ने पुलिस को जानकारी दी कि 32 वर्षीय वैभव नारदे ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की।नारदे ने अपना परिचय कस्टम अधिकारी के रूप में दिया। उसने उससे कहा कि जब भी वह किसी केस को सुलझाता है तो उसे इनाम के रूप में सोना मिलता है।कुछ दिनों बाद इस जालसाज ने पीड़िता से कहा कि वह सोना बेचना चाहता है जो विभाग ने उसे इनाम के तौर पर दिया है। कारे ने इसे खरीदना चाहा क्योंकि जालसाज इसे सस्ती दर पर बेचना चाहता था।पीड़िता को 9 तोला सोने के लिए 3.5 लाख रुपए की बात कही गई और वह डील के लिए राजी हो गई। कारे ने 11 अप्रैल को नारदे के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए।पैसे ट्रांसफर होने के बाद यह जालसाज पीड़ित को टालने लगा।कारे उसे फोन करती रही और जब उसे कोई जवाब नहीं मिला तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुई है।पीड़िता ने एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता का पति मुंबई पुलिस में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।
Post View : 58752