बॉम्बे लीक्स ,पँजाब
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 19 मई को रोड रेज के मामले में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी।लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को उनके अच्छे व्यवहार के चलते 2 महीने पहले ही रिहा कर दिया गया है।वहीं जेल से आज़ाद होने के बाद सिद्धू ने राहुल गांधी को 2024 की क्रांति बताते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।बता दे कि कांग्रेस नेता सिद्धू के रिहा होने से पहले ही पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिध्धु का ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत भी किया।
गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को दस माह बाद पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता सिद्धू ने 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काटी। पिछले साल 20 मई को सुप्रीम कोर्ट के एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।सिध्धु के समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही पटियाला जेल के बाहर जुटने लगे थे। ढोल वालों को भी बुलाया गया था। इसके बाद सिद्धू की रिहाई का इंतजार शुरू हुआ। पहले दोपहर 12 बजे उन्हें रिहा करने की बात कही जा रही थी, लेकिन पेपर वर्क पूरा होते होते शाम हो गई। शाम छह बजने से कुछ मिनट पहले सिद्धू जेल से बाहर निकले। समर्थकों की नारेबाजी पर सिद्धू ने झुककर उनका अभिवादन स्वीकार किया। वहीं जेल से बाहर आते ही सिध्धु ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। सिद्धू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि सत्य को दबाने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस देश में जब भी तानाशाही आई है, एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम राहुल गांधी है।वह सरकार को हिला देंगे। उन्होंने संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बहस और असहमति लोकतंत्र का सार है।यह विपक्ष की भूमिका है।बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार डर रही है।कहा कि देखा जाय तो आज लोकतंत्र बेड़ियों में कैद है। पंजाब में आज राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की रची जा रही है ,तो वहीं देश के अल्पसंख्यक समाज को निशाना बनाया जा रहा है। प्रहार करते हुए कहा कि अगर पँजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। आज भाजपा की वजह से देश में अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।बता ड्रम की कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सजा से दो महीने पहले रिहा हुए हैं।उनके वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पंजाब प्रिजन रूल्स के मुताबिक अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा होता है तो उसे समय से पहले रिहा किया जा सकता है। इस नियम के मुताबिक अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा रहता है तो हर महीने 5 से 7 दिन उसकी सजा कम होती जाती है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को भी इसी आधार पर समय से पहले रिहा किया गया था।
Post View : 31968