बॉम्बे लीक्स, उत्तर प्रदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में पहले रेकी करते थे,सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि यह गैंग मुंबई तक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। यह सभी एक साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि गिरफ्तार गैंग तड़के सुबह चोरी की वारदात को अंजाम देता था।पुलिस के मुताबिक इनमें से एक अपराधी 11 भाई हैं, जिनमें से 10 हिस्ट्रीशीटर ही हैं। जो सिर्फ चोरी का ही काम करते हैं। इन लोगों ने मुंबई तक की चोरियां की हैं।
अपराधियों की गिरफ्तारी की यह पूरी कार्रवाई बाराबंकी में देवा थाना प्रभारी पंकज सिंह की अगुवाई में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने की है। पुलिस टीम ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक प्रेम कुमार पुत्र पहलवान दास वर्मा और दूसरा अवधेश कुमार गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने बाराबंकी के देवा थाना अंतर्गत कुर्सी तिराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर, जनसेवा केन्द्र, राशन की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल, रुपये और दूसरा सामान चोरी किया था। साथ ही देवा-फतेहपुर मार्ग सालेहनगर रोड के किनारे टायर की दुकान से पुराने टायर की भी चोरी की थी। इसके अलावा जनपद लखनऊ में कैंट थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा सदर में आटा चक्की और मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। साथ ही जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर में जमुनहा बाजार की भी अलग-अलग दुकानों से लगभग 40 हजार रुपये, एक डीवीआर और किराना का सामान चोरी किया था।
यह दोनों जनपद जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर में परसौना के निवासी हैं। इनमें से प्रेम कुमार 11 सगे भाई हैं, जिनमें से 10 हिस्ट्रीशीटर हैं, जो चोरी का ही काम करते थे। इन लोगों ने मुंबई तक चोरियां की हैं। इन दोनों के खिलाफ थाना देवा पर मुकदमा संख्या 752-753/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा, चार जिन्दा कारतूस, चोरी के 12 हजार रुपये नकद और चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है
Post View : 67370































