बॉम्बे लीक्स ,मुँबई
मुँबई : ऑनलाइन एस्कार्ट पर सर्विसेज सर्च करने पर एक व्यक्ति काफी सदमे में है।सर्च के दौरान उसकी पत्नी और बहन की प्राप्त हुई तस्वीरो के बाद उसने साईबर क्राइम में मामला दर्ज करा दिया।जिसके बाद मुंबई साईबर कराईं ने इस मामले में एस्कार्ट से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल कुछ दिन पहले एक व्यक्ति अपने लिए मसाज सर्विस के लिए ऑनलाइन सर्चिंग कर रहा था। जिस वेबसाइट पर वह था, उस वेबसीरीज पर उसकी पत्नी और बहन की फोटो देखकर वो अचंभित रह गया।इसके बाद उस व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद वेबसाइट पर फोटोज अपलोड करने वाली आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है।
मामले की जांच करने उस शख्स ने बुकिंग के लिए वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। जिसका जवाब एक महिला ने दिया। उसने महिला को खार के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। जब महिला उससे मिली तो उस व्यक्ति ने फोटो के बारे में पूछताछ की। इस पर उसने मारपीट करते हुए भागने की कोशिश की। हालांकि, युवक ने किसी तरह आरोपी महिला को पकड़ लिया, जिसे बाद में थाने ले जाया गया।
जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान रेशमा यादव के रूप में हुई। पुलिस को शक है कि महिला उस गिरोह का हिस्सा है जो सोशल मीडिया से ऐसी एस्कॉर्ट और मसाज वेबसाइट पर खूबसूरत महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करता है। पुलिस ने रेशमा को कस्टडी में भेजने के बाद उससे जुड़े सभी लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
साथ ही पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करते समय सावधानी बरतने की भी अपील की है। ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके।
बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति खार के रहने वाला है।वहीं जब व्यक्ति के पत्नी और बहन से उसकी तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज से चार साल पहले दोनों ने अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
Post View : 87642































